Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

24th October 2026

ब्रेकिंग

भिलाई में 2500 किलो मिठाई नष्ट; बिस्किट पर 9 दिन आगे की तारीख

देहरादून में सेक्स रैकेट पकड़ा, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

मुर्मू ने कहा- बस्तर के युवा जीत सकते हैं अंतरराष्ट्रीय मेडल; जंगल बचाने की अपील

कवयित्री बोलीं- बच्चियों का क्या दोष, मां की जरूरत उन्हें भी; जेल में की मुलाकात

मैहर में बाबा बागेश्वर ने भी मारा सिक्स, किए मां शारदा के दर्शन; आज करेंगे सनातन संवाद

वॉट्सऐप पर लड़कियों की फोटो, फिर सौदेबाजी : देहरादून में सेक्स रैकेट पकड़ा, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

News Affair Team

Sat, Oct 24, 2026

देहरादून.

देहरादून में किराए के मकानों से कथित देह व्यापार का नेटवर्क चलाए जाने के दो मामले सामने आए हैं। ताजा मामला पटेलनगर थाना क्षेत्र की संस्कृति लोक कॉलोनी का है, जहां पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारकर तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, ग्राहकों से वॉट्सऐप के जरिए संपर्क किया जाता था। महिलाओं की फोटो भेजकर पसंद के अनुसार सौदा तय करने का आरोप है। मौके से नकदी, दवाइयां और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

पुलिस ने इस मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। अब नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। इससे पहले एक अक्टूबर को भी पटेलनगर क्षेत्र के नीलकंठ एनक्लेव में कथित सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। उस कार्रवाई में छह लोग गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस के अनुसार, उस मामले में एक नाबालिग को भी रेस्क्यू कराया गया था।

किराए के मकान से चल रहा था नेटवर्क, चार गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के मकान पर छापा मारकर अजमीरा (42), शेख अजीजल (30), रजनी (25) और अन्नू (23) को गिरफ्तार किया गया। रजनी ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर और अन्नू हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की रहने वाली है।

पुलिस का आरोप है कि अजमीरा ने मकान किराए पर लिया था। वह फोन के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थी और वॉट्सऐप पर महिलाओं की तस्वीरें भेजकर डील तय करती थी। आरोप है कि महिलाओं को उत्तराखंड के दूसरे जिलों और पड़ोसी राज्यों से बुलाया जाता था।

मौके से 3,500 रुपए नकद, दवाइयां और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

एक अक्टूबर को भी छह लोग पकड़े गए थे

इससे पहले एक अक्टूबर को पटेलनगर क्षेत्र के हरभजवाला स्थित नीलकंठ एनक्लेव में पुलिस ने एक किराए के मकान पर छापा मारा था। उस दौरान तीन महिलाओं और तीन पुरुषों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मौके से 18 हजार रुपए नकद, दवाइयां और आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने की जानकारी दी थी।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मनीष कुमार लखेड़ा कथित तौर पर गिरोह चला रहा था। आरोप है कि वह दिल्ली और आसपास के इलाकों से महिलाओं को बुलाता था। ग्राहकों से फोन और वॉट्सऐप के जरिए संपर्क कर महिलाओं की फोटो भेजी जाती थीं। इसके बाद तय स्थान पर महिलाओं को भेजने की व्यवस्था की जाती थी।

मसूरी घुमाने के बहाने नाबालिग को लाने का आरोप

नीलकंठ एनक्लेव मामले में पुलिस ने एक नाबालिग युवती को भी रेस्क्यू कराया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी अभिषेक उसे दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून लाया था। आरोप है कि उसे मनीष के कमरे में ठहराया गया और देह व्यापार में शामिल होने का दबाव बनाया गया। इनकार करने पर उसे कमरे में बंधक रखने का भी आरोप है।

इस मामले में मनीष कुमार लखेड़ा, अभिषेक, भानू उर्फ सिद्धान्त, ममता, नेहा और सुमन को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

दोनों मामलों में नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

लगातार सामने आए इन मामलों में पुलिस किराए के मकानों के इस्तेमाल, ग्राहकों से संपर्क के तरीकों और कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। संस्कृति लोक कॉलोनी मामले में भी पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिलाओं को कहां से बुलाया जाता था और ग्राहकों तक पहुंचने के लिए किन लोगों की मदद ली जाती थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन