Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

24th October 2026

ब्रेकिंग

भिलाई में 2500 किलो मिठाई नष्ट; बिस्किट पर 9 दिन आगे की तारीख

देहरादून में सेक्स रैकेट पकड़ा, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

मुर्मू ने कहा- बस्तर के युवा जीत सकते हैं अंतरराष्ट्रीय मेडल; जंगल बचाने की अपील

कवयित्री बोलीं- बच्चियों का क्या दोष, मां की जरूरत उन्हें भी; जेल में की मुलाकात

मैहर में बाबा बागेश्वर ने भी मारा सिक्स, किए मां शारदा के दर्शन; आज करेंगे सनातन संवाद

'नीले ड्रम' वाली मुस्कान की बेटियों को पढ़ाएंगी अनामिका : कवयित्री बोलीं- बच्चियों का क्या दोष, मां की जरूरत उन्हें भी; जेल में की मुलाकात

News Affair Team

Fri, Oct 23, 2026

लखनऊ.

‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में फांसी की सजा पाने वाली मुस्कान रस्तोगी की दोनों बेटियों के भविष्य की जिम्मेदारी उठाने के लिए कवयित्री अनामिका अंबर आगे आई हैं। गुरुवार को जिला जेल में मुस्कान से मुलाकात के बाद उन्होंने ऐलान किया कि वह और उनके पति सौरभ सुमन दोनों बच्चियों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे। अनामिका ने कहा कि अपराध मुस्कान ने किया है, लेकिन उसकी बेटियों का इसमें कोई दोष नहीं है।

अनामिका ने मुस्कान के अपराध को अक्षम्य बताते हुए कहा कि उसे कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने बच्चियों के भविष्य को लेकर चिंता जताई और कहा कि जब तक वे इतनी बड़ी नहीं हो जातीं कि अपना जीवन खुद संभाल सकें, तब तक उनकी मां को फांसी नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि वह मुस्कान के अपराध की माफी नहीं मांग रही हैं, बल्कि उसकी बेटियों की शिक्षा और भविष्य की बात कर रही हैं।

बोलीं- 10 महीने की बच्ची को मां की जरूरत, उसका क्या कसूर?

जेल से बाहर आने के बाद अनामिका अंबर ने कहा कि अदालत ने मुस्कान को फांसी की सजा सुनाई है। उनके मुताबिक, उनकी संवेदना केवल उसकी दोनों बेटियों के लिए है। खासकर 10 महीने की बच्ची को लेकर उन्होंने कहा कि इस उम्र में बच्चे को मां की जरूरत होती है और बच्ची का अपराध से कोई लेना-देना नहीं है।

अनामिका ने कहा कि दोनों बच्चियों की शिक्षा पर जितना भी खर्च आएगा, वह और उनके पति उठाने को तैयार हैं। उनका प्रयास रहेगा कि बच्चियों को अच्छी शिक्षा मिले और वे भविष्य में अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।

जेल में मुस्कान की आंखों में आंसू थे: अनामिका

मुस्कान से मुलाकात का जिक्र करते हुए अनामिका ने बताया कि उसकी आंखों में आंसू थे और वह डरी-सहमी नजर आ रही थी। उन्होंने कहा कि मुस्कान के मन में क्या चल रहा था, यह वह नहीं जानतीं, लेकिन बच्चियों के भविष्य को लेकर उसकी चिंता महसूस हुई।

अनामिका के मुताबिक, दो दिन पहले मुस्कान को फांसी की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आने के बाद उनके मन में उसकी छोटी बेटी की पढ़ाई और भविष्य का ख्याल आया। तभी उन्होंने तय किया था कि मुस्कान से मिलने पर बच्चियों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेने की बात करेंगी।

सौरभ राजपूत के परिवार से नहीं मिलीं

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने मृतक सौरभ राजपूत के परिवार से मुलाकात की है, अनामिका ने कहा कि वह उनसे नहीं मिली हैं। जेल जाने का उद्देश्य मुस्कान की बेटियों की पढ़ाई और भविष्य के संबंध में बात करना था।

उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि रिश्तों में परेशानी होने या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ जीवन बिताने की इच्छा होने पर अपनी बात स्पष्ट रूप से रखनी चाहिए। कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे किसी की जान चली जाए और पूरा परिवार बर्बाद हो जाए।

कौन हैं कवयित्री अनामिका अंबर?

डॉ. अनामिका अंबर मूल रूप से ललितपुर की रहने वाली हैं। वह देश के अलग-अलग मंचों पर कविता पाठ कर चुकी हैं। उनकी शादी मेरठ निवासी कवि सौरभ जैन सुमन से हुई है। दोनों की मुलाकात कवि सम्मेलनों के दौरान हुई थी। यह कवियुगल मेरठ में एक किड्स स्कूल भी चलाता है और इनके दो बेटे हैं।

अनामिका अंबर 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी को लेकर भी चर्चा में रही थीं, हालांकि बाद में उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उनका गीत ‘यूपी में बाबा हैं, यूपी में बाबा…’ भी काफी चर्चित हुआ था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन