Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

24th October 2026

ब्रेकिंग

भिलाई में 2500 किलो मिठाई नष्ट; बिस्किट पर 9 दिन आगे की तारीख

देहरादून में सेक्स रैकेट पकड़ा, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

मुर्मू ने कहा- बस्तर के युवा जीत सकते हैं अंतरराष्ट्रीय मेडल; जंगल बचाने की अपील

कवयित्री बोलीं- बच्चियों का क्या दोष, मां की जरूरत उन्हें भी; जेल में की मुलाकात

मैहर में बाबा बागेश्वर ने भी मारा सिक्स, किए मां शारदा के दर्शन; आज करेंगे सनातन संवाद

धीरेंद्र शास्त्री की गेंद पर SP ने लगाए चौके-छक्के : मैहर में बाबा बागेश्वर ने भी मारा सिक्स, किए मां शारदा के दर्शन; आज करेंगे सनातन संवाद

News Affair Team

Fri, Oct 23, 2026

मैहर.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार सुबह मां शारदा के दरबार पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मैहर पहुंचने के बाद उनका एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। KJS आवासीय परिसर में उन्होंने मैहर के SP अवधेश प्रताप सिंह के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान SP ने उनकी गेंदों पर चौके-छक्के लगाए।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार देर रात मैहर पहुंचे थे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे KJS आवासीय परिसर में उनका ‘सनातन संवाद’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। मैहर में यह उनका पहला कार्यक्रम है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई है।

धार्मिक परंपराओं और सनातन से जुड़े विषयों पर होगी चर्चा

‘सनातन संवाद’ कार्यक्रम में धर्म, अध्यात्म और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की तैयारियां चल रही हैं। मां शारदा के दर्शन के बाद धीरेंद्र शास्त्री के इस कार्यक्रम पर श्रद्धालुओं की नजरें रहेंगी।

मुंबई पुलिस के जवानों के साथ भी खेल चुके क्रिकेट

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इससे पहले मुंबई में भी क्रिकेट खेल चुके हैं। करीब एक साल पहले कथा के बाद उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस के जवानों और अपने सेवादारों के साथ मैच खेला था। उस मुकाबले में दोनों टीमों में 9-9 खिलाड़ी थे और मैच 6 ओवर का हुआ था।

एक टीम में महाराष्ट्र पुलिस के जवान और सेवादार शामिल थे, जबकि दूसरी टीम में धीरेंद्र शास्त्री, उनके सुरक्षाकर्मी और सेवादार खेले थे। मैच का वीडियो भी सामने आया था।

कोटा में भी मैदान पर दिखाया था बल्लेबाजी का अंदाज

करीब 9 महीने पहले राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में भी धीरेंद्र शास्त्री क्रिकेट खेलते नजर आए थे। 24 जनवरी की देर रात उन्होंने मोड़क स्थित मैदान पर बल्लेबाजी की और चौके-छक्के लगाए थे।

उस समय रामगंजमंडी के रीको औद्योगिक क्षेत्र के फतेहपुर (गुणदी) में उनकी श्रीराम कथा चल रही थी। कथा 23 जनवरी से शुरू हुई थी। क्रिकेट खेलने के बाद वे भक्तों के घर चाय पीने भी पहुंचे थे। इस दौरान राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी उनके साथ थे। वे इलाके में करीब आधे घंटे रुके थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन