Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

29th May 2026

ब्रेकिंग

Meta के ‘Plus Version’ को लेकर फैला भ्रम; जानिए क्या है सच्चाई

IHM रायपुर का समर कलिनरी बूटकैंप 8 जून से; मिलेगी प्रैक्टिल ट्रेनिंग भी

ESIC के मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित; 21 जून आवेदन की बढ़ी तारीख

बेमेतरा MLA मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में करेंगे शादी; 31 मई को होगा आयोजन

तेल, पैकेजिंग और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों का दबाव; कंपनियां कर सकती हैं ‘श्रिंकफ्लेशन’

सोनीपत कोर्ट में आज केजरीवाल की पेशी : यमुना को जहर कहने के बयान को लेकर पूर्व CM पर दर्ज हुई है FIR; इंजीनियर की याचिका से शुरू हुआ केस

News Affair Team

Sat, May 31, 2025

सोनीपत.

हरियाणा की यमुना नदी मेंजहर मिलानेका आरोप लगाकर राजनीतिक हलचल मचाने वाले आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आज हरियाणा के सोनीपत कोर्ट में सुनवाई होनी है।

केजरीवाल अब तक इस केस में कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं, और आज की सुनवाई में भी उनके वकील ही पैरवी करेंगे या वे खुद अदालत में उपस्थित होंगे, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

आज दोपहर बाद सोनीपत कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की ओर से स्थानीय वकील पेश होंगे। अब तक दिल्ली से कोई अधिवक्ता कोर्ट में नहीं पहुंचा है।

क्या है मामला?

यह मामला 28 जनवरी 2025 का है जब अरविंद केजरीवाल ने एक सार्वजनिक बयान में आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिलाया है, जिससे दिल्लीवासियों की जान को खतरा हो सकता था। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने समय रहते खतरे की पहचान की, जिससे स्थिति संभाल ली गई।

केजरीवाल के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद यमुना किनारे बसे गांवों के लोग सिंचाई विभाग कार्यालय, सोनीपत में पहुंचे और नाराजगी जताई। विभाग के एक्सईएन आशीष कौशिक ने कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि केजरीवाल का बयान झूठा, भ्रामक और उकसाने वाला है।

कौन-कौन सी धाराएं लगाई गईं?

इस बयान के बाद केजरीवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 192, 196, 197, 248-A और 299 के तहत मामला दर्ज किया गया। यह केस सिर्फ सोनीपत तक सीमित नहीं रहा।
कुरुक्षेत्र के शाहबाद थाने में भी FIR दर्ज की गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि केजरीवाल ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया और हरियाणा और दिल्ली के लोगों के बीच तनाव बढ़ाने की कोशिश की।

अब तक नहीं हुए पेश

केजरीवाल इस मामले में अब तक कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं। उनकी ओर से वकील दो बार सुनवाई में उपस्थित रह चुके हैं। उनके वकीलों ने स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में केस ट्रांसफर करने की अपील भी की है। आज की सुनवाई में सरकार की ओर से सरकारी वकील जवाब दाखिल करेंगे।

हरियाणा सरकार का पलटवार

अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कड़ा ऐतराज जताया था। उन्होंने कहा, केजरीवाल झूठ फैला रहे हैं। यमुना हरियाणा के लोगों की आस्था का विषय है। वे उसके जल को प्रदूषित करने की कल्पना भी नहीं कर सकते। वह माफी मांगें, अन्यथा हम मानहानि का केस करेंगे।

CM सैनी ने यमुना तट पर जाकर पानी पीकर यह दावा किया था कि हरियाणा का यमुना जल पूरी तरह शुद्ध है। इसके जवाब में केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा था, “CM सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया।

आज क्या होगा खास?

·         केजरीवाल आज पेश होंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बरकरार है।

·         कोर्ट में सरकार की तरफ से ऑब्जेक्शन एप्लिकेशन पर जवाब दिया जाएगा।

·         यह तय हो सकता है कि अगली सुनवाई किस अदालत में होगीमौजूदा कोर्ट में या एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन