Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th October 2026

ब्रेकिंग

बेटियां दुर्गा-काली बनें, बुर्के वाली नहीं; सागर में लव जिहाद मुक्त बनाने की बात कही

अदिरा बोलीं- पिटाई से एक कान से सुनाई देना बंद हुआ; ऋतु ने कहा- नाखूनों से चेहरा खरोंचा

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

सहवाग-द्रविड़ के बेटों की U-19 टीम में एंट्री : आर्यवीर पहली बार चुने गए; ऑस्ट्रेलिया से 3 वनडे खेलेंगे, राजकोट में मुकाबले

News Affair Team

Thu, Aug 27, 2026

नई दिल्ली.

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों के बेटों को एक साथ टीम इंडिया की जर्सी में देखने का इंतजार खत्म होने जा रहा है। पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को पहली बार भारत की अंडर-19 वनडे टीम में चुना गया है। उनके साथ पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जगह मिली है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की U-19 टीमों के बीच तीनों वनडे सितंबर में राजकोट में खेले जाएंगे। आर्यवीर दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जबकि अन्वय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं।

आर्यवीर ने 297 रन की पारी से बनाई थी पहचान

आर्यवीर पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार चर्चा में हैं। 2024 की कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने मेघालय के खिलाफ 297 रन की बड़ी पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया था। वर्तमान में आर्यवीर दिल्ली प्रीमियर लीग के 2026 सीजन में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेल रहे हैं। अब उन्हें पहली बार भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली है।

अन्वय ने श्रीलंका दौरे पर छोड़ी थी छाप

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। वे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और जुलाई में श्रीलंका दौरे पर भारत की U-19 टीम की ओर से 87 रन की पारी खेल चुके हैं। इस बार दोनों खिलाड़ियों को सिर्फ वनडे टीम में जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दो मल्टी-डे मुकाबलों की टीम में आर्यवीर और अन्वय शामिल नहीं हैं। सितंबर में राजकोट में होंगे तीनों वनडे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों वनडे राजकोट में खेले जाएंगे। सभी मुकाबले सुबह 9 बजे से शुरू होंगे।

भारत U-19 वनडे टीम:
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल, आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़, वी यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उल्वा, चिगुरुपति वेंकट और काव्य पटेल।

मल्टी-डे टीम की कमान यशवर्धन को

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मल्टी-डे मुकाबलों के लिए अलग टीम चुनी गई है। इसमें यशवर्धन चौहान कप्तान और लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान होंगे। पहला मैच 27 से 30 सितंबर तक राजकोट में और दूसरा 5 से 8 अक्टूबर तक अहमदाबाद के B ग्राउंड पर खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट में पिता के बाद बेटों की परंपरा

आर्यवीर और अन्वय से पहले भी भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे पिता-पुत्र रहे हैं, जिन्होंने देश या घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई।

  • सुनील गावस्कर-रोहन गावस्कर: रोहन ने भारत के लिए 11 वनडे खेले।

  • रोजर बिन्नी-स्टुअर्ट बिन्नी: स्टुअर्ट ने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल खेला।

  • योगराज सिंह-युवराज सिंह: युवराज 2007 टी-20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे।

  • लाला अमरनाथ परिवार: उनके बेटों सुरिंदर, मोहिंदर और राजिंदर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला। मोहिंदर अमरनाथ 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन