Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

15th July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

हरियाणा CM का घर-दफ्तर उड़ाने की धमकी : फिदायीन हमले की चेतावनी का आया ई-मेल; चंडीगढ़ पुलिस ने खाली कराया सचिवालय

News Affair Team

Sat, May 31, 2025

चंडीगढ़.

हरियाणा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। चंडीगढ़ स्थित सीएम आवाससंत कबीर कुटीरऔर सचिवालय को फिदायीन हमले की चेतावनी ईमेल के जरिए दी गई।

सूत्रों के मुताबिक, CID के सीनियर अधिकारियों को एक अनजान मेल आई, जिसमें दोनों स्थानों पर आत्मघाती हमलों की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस और खुफिया एजेंसियां हरकत में गईं। तुरंत मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

सचिवालय खाली कराया गया

सचिवालय परिसर में उद्घोषणा कर सभी कर्मचारियों को इमारत खाली करने के आदेश दिए गए। किसी भी कर्मचारी को किसी भी फ्लोर पर रुकने की इजाजत नहीं दी गई। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से करीब तीन घंटे तक सघन तलाशी अभियान चला। राहत की बात रही कि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में थे शामिल

धमकी के समय मुख्यमंत्री नायब सैनी चंडीगढ़ में मौजूद नहीं थे। वे रोहतक के पहरावर गांव में परशुराम जयंती के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।

पिछले 10 दिनों में तीसरी बड़ी धमकी

🔴 22 मई:

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ईमेल मिलने के बाद कोर्ट रूम खाली कराए गए और कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। बम निरोधक दस्ते की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

🔴 21 मई:

गुरुग्राम, फतेहाबाद और अंबाला के लघु सचिवालयों को RDX से उड़ाने की धमकी मिली थी। फतेहाबाद में धमकी मेल साउथ इंडियन भाषा में थी। सभी जिलों में बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।

जांच जारी, मेल ट्रेस करने की कोशिश

पुलिस और साइबर सेल अब मेल भेजने वाले की पहचान में जुटी हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मेल विदेश से भेजा गया हो सकता है। सभी मामलों में आईपी एड्रेस और मेल सर्वर की जांच की जा रही है।

वहीं प्रशासन ने अपील की है, लोग अफवाहों पर ध्यान दें, लेकिन सतर्क रहें। किसी भी लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन