थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद, तस्वीरों में देखें : मंदिरों की जमीन पर संघर्ष में अब तक 33 की मौत, हजारों विस्थापित
News Affair Team
Sat, Jul 26, 2025
बैंकॉक / फ्नोम पेन्ह.
दक्षिण एशिया के दो प्रमुख देशों थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हजार साल पुराने दो हिंदू मंदिरों की जमीन को लेकर तनाव तीसरे दिन भी थम नहीं रहा है। सीमा विवाद ने अब घातक संघर्ष का रूप ले लिया है, जिसमें अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है और 35,000 से अधिक लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं।
संकट की जड़ है प्रीह विहियर और ता मुएन थॉम मंदिर, जो खमेर साम्राज्य के दौर में बने थे। ये दोनों मंदिर थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर स्थित हैं, और दोनों देश इन पर ऐतिहासिक और राजनीतिक दावा करते रहे हैं।

कंबोडिया से जारी लड़ाई के बीच थाईलैंड ने कहा कि कंबोडिया ने पहले हमला किया और सीमा पर बारूदी सुरंगें बिछाई।

थाईलैंड-कंबोडिया जंग के दौरान हजारों की संख्या में लोग अपने घरों को छोड़कर जा रहे हैं। ऐसे ही एक परिवार जुगाड़ गाड़ी में गृहस्थी का सामान और बच्चे लेकर निकला।

थाईलैंड-कंबोडिया जंग में विस्थापित हुए लोगों के लिए राहत कैंप बनाए गए हैं। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे हैं।

जंग को लेकर लगातार बड़े हथियार बॉर्डर पर भेजे जा रहे हैं। कंबोडिया ने थाईलैंड पर संघर्ष विराम तोड़ने का आरोप लगाया है।

जंग को लेकर लगातार बड़े हथियार बॉर्डर पर भेजे जा रहे हैं। कंबोडिया ने थाईलैंड पर संघर्ष विराम तोड़ने का आरोप लगाया है।

थाईलैंड-कंबोडिया जंग के दौरान भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा बेचने वाली एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद वहां बिखरी पड़ी टूटी प्रतिमाएं।

थाईलैंड-कंबोडिया जंग में लोगों के घरों के साथ ही सीमा के पास स्थित मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

थाईलैंड-कंबोडिया जंग में हजारों लोग विस्थापित हो रहे हैं। इनमें सबसे बुरे हालातों से बच्चे भी जूझ रहे हैं।
यह भी पढ़ें...
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन