Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

14th July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

RCB vs PBKS IPL 2025 Final : एक्टर नकुल मेहता बोले-RCB जीती तो विराट कोहली का मंदिर बनाऊंगा; विजय माल्या का कर्ज भी चुकाऊंगा

News Affair Team

Tue, Jun 3, 2025

मनोरंजन डेस्क.

आईपीएल 2025 का फाइनल आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज में भी जबरदस्त उत्साह है। इस बीच टीवी एक्टर नकुल मेहता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने RCB की जीत को लेकर मजेदार और दिलचस्प वादे किए हैं।

टीवी एक्टर नकुल मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा:
आखिरकार 18 साल बाद वो दिन गया है जब हम कप उठाएंगे। मिस्टर 18 यानी विराट कोहलीनिस्संदेह आईपीएल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ीअपनी पहली ट्रॉफी उठाने जा रहे हैं। क्या आप मेरे साथ हैं?”

उन्होंने आगे कहा- RCB, तुमने हमें हार में भी खूबसूरती और धैर्य का मतलब सिखाया है। अगर तुम आज जीत गए तो मैं वादा करता हूं- कन्नड़ सीखूंगा, यह वीडियो दोबारा अपलोड करूंगा, दक्षिण भारतीय नाश्ता खाना शुरू करूंगा, वाई-फाई जहां अच्छा होगा, वहां जाकर जश्न मनाऊंगा, विराट कोहली के लिए मंदिर बनाऊंगा, रसम तीनों टाइम खाऊंगा, यहां तक कि विजय माल्या के सारे कर्ज भी चुका दूंगा।

फैंस और सेलेब्स का जबरदस्त रिएक्शन

नकुल के इस मजेदार और जोशीले वीडियो पर फैंस और सेलेब्स की बाढ़ गई है।

  • एक यूजर ने लिखा, “आखिरकार, वह सपना अब हकीकत बनने वाला है, जिसके लिए हम सालों से इंतजार कर रहे थे।

  • दूसरे ने लिखा, “मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं। नकुल भाई, आप कन्नड़ सीखो, हम भी मंदिर के लिए चंदा देंगे।

वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और #ViratMandir ट्रेंड करने लगा है।

RCB की पहली ट्रॉफी का इंतजार

RCB अब तक आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत सकी है, लेकिन 2025 के इस सीजन में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है।

  • विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और मोहम्मद सिराज की शानदार फॉर्म ने टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

  • PBKS भी पहली बार फाइनल में पहुंची है और मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

व्यक्तिगत जीवन में भी बड़ी खुशी

नकुल मेहता ने हाल ही में अपनी पत्नी जानकी के साथ एक और बच्चे की उम्मीद की जानकारी दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया- "हमारा बेटा एक्स्ट्रा जिम्मेदारी के लिए तैयार है। हम भी हैं। हम फिर से आशीर्वाद स्वीकार कर रहे हैं।

आज का मुकाबला सिर्फ RCB और PBKS के बीच नहीं, बल्कि उन करोड़ों फैंस के लिए है जो सालों से RCB की ट्रॉफी जीतने की राह देख रहे हैं। नकुल मेहता जैसे फैंस की जोशीली प्रतिक्रियाएं इस मुकाबले को और भी खास बना देती हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन