Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

14th July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 हजार की ठगी : खुद को नितिन नवीन का PA बताकर मांगे पैसे; जंगल में डीजल खत्म होने की बनाई कहानी

News Affair Team

Tue, May 26, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को फोन कर ठग ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निजी सहायक (PA) बताया और संबलपुर के जंगल में गाड़ी का डीजल खत्म होने की बात कहकर 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ट्रांजेक्शन डिटेल के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

‘नितिन नवीन के PA’ बनकर किया फोन

विधायक पुरंदर मिश्रा के मुताबिक 25 मई को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का PA बताया।

फोन करने वाले ने कहा कि उनकी गाड़ी संबलपुर के आगे जंगल में फंस गई है और डीजल खत्म हो गया है। तत्काल मदद की जरूरत बताकर उसने पैसे मांगे।

पहले 4500 मांगे, विधायक ने भेज दिए 10 हजार

आरोपी ने शुरुआत में 4500 रुपए की मांग की थी। विधायक ने अपने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा को पैसे ट्रांसफर करने के निर्देश दिए।

इसके बाद आरोपी के बताए खाते में दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में पहले 4500 और फिर 5500 रुपए भेजे गए। कुल 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए।

‘ओडिया टोन और बच्चों की आवाज सुन भरोसा हुआ’

विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि उस समय वे पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में मौजूद थे। व्हाट्सऐप पर मिस्ड कॉल देखकर उन्होंने वापस फोन किया।

उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान सामने वाला ओडिया लहजे में बात कर रहा था। पीछे बच्चों की आवाज भी सुनाई दे रही थी, जिससे उन्हें लगा कि व्यक्ति सही बोल रहा है।

विधायक ने कहा कि इंसानियत के नाते उन्होंने मांगी गई रकम से ज्यादा पैसे भेज दिए।

बार-बार पैसे मांगने पर हुआ शक

कुछ देर बाद आरोपी ने दोबारा पैसों की मांग शुरू कर दी। लगातार रकम मांगने और बातचीत में विरोधाभास आने पर विधायक पक्ष को शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति फर्जी था।

इसके बाद सेवक नारायण मिश्रा ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर टीम खंगाल रही लोकेशन

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच की साइबर टीम मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट की लोकेशन ट्रैक कर रही है।

खम्हारडीह थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

एक हफ्ते में भाजपा नेताओं से दूसरी वारदात

रायपुर में एक सप्ताह के भीतर भाजपा नेताओं से जुड़ी यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता धरमलाल कौशिक से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे।

लगातार हो रही घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सत्ताधारी दल के विधायक और नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन