Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

28th August 2026

ब्रेकिंग

5 सदस्यीय समिति ने शुरू किया ड्राफ्ट पर काम; लोगों से ली जाएगी राय

CM साय ने किया शुभारंभ; चुने गए बच्चों को मिलेगी स्पेशल एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग; बेंगलुरु में शुभांशु शुक्ला से मुलाकात

11:30 बजे भरी उड़ान, 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास खेत में गिरा; 5 फीट की दीवार तोड़कर बिखरा मलबा

5 किलो से ज्यादा नहीं मिलेगी, 30 दिन में 35% बढ़े दाम; सरकार ने 10 लाख टन इंपोर्ट को दी मंजूरी

CM मोहन यादव ने सपत्नीक किया हवन-पूजन; बोले- नई पीढ़ी तक पहुंचेगा सनातन ज्ञान

मोबाइल टावर पर लगाई फांसी : थाने के सामने 100 फीट ऊपर लड़की ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की आशंका

News Affair Team

Tue, May 26, 2026

जशपुर.

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार सुबह एक युवती ने मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। घटना कुनकुरी थाना परिसर के सामने लगे टॉवर की है, जहां युवती ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक मृत युवती की पहचान 22 वर्षीय मनीषा लकड़ा के रूप में हुई है, जो कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरडांड की रहने वाली थी।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह थाना परिसर के सामने स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। कुछ देर बाद उसने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मानसिक तनाव में होने की बात

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पतनवार ने बताया कि शुरुआती जांच में युवती के मानसिक तनाव से गुजरने की जानकारी सामने आई है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। परिवार के अनुसार पिछले कुछ समय से उसका व्यवहार भी बदला हुआ था।

मोबाइल पर देखे थे ऐसे वीडियो

मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले Manisha Lakda मोबाइल में टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या से जुड़े वीडियो देख रही थी। उसने इस बारे में घरवालों से बातचीत भी की थी। पुलिस अब मोबाइल फोन और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

पुराने प्रेम संबंध की भी जांच

जांच के दौरान एक युवक के साथ युवती के पुराने प्रेम संबंध की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी ठोस वजह की पुष्टि नहीं की है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन