Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

28th May 2026

ब्रेकिंग

Meta के ‘Plus Version’ को लेकर फैला भ्रम; जानिए क्या है सच्चाई

IHM रायपुर का समर कलिनरी बूटकैंप 8 जून से; मिलेगी प्रैक्टिल ट्रेनिंग भी

ESIC के मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित; 21 जून आवेदन की बढ़ी तारीख

बेमेतरा MLA मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में करेंगे शादी; 31 मई को होगा आयोजन

तेल, पैकेजिंग और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों का दबाव; कंपनियां कर सकती हैं ‘श्रिंकफ्लेशन’

बेकिंग, स्ट्रीट फूड और मॉकटेल्स सीखने का मौका : IHM रायपुर का समर कलिनरी बूटकैंप 8 जून से; मिलेगी प्रैक्टिल ट्रेनिंग भी

News Affair Team

Thu, May 28, 2026

रायपुर.

होटल मैनेजमेंट, बेकरी, फूड स्टार्टअप और होम किचन बिजनेस में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए नया रायपुर से एक खास मौका सामने आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM), नया रायपुर द्वारा 8 जून से 16 जून 2026 तक “समर कलिनरी बूटकैंप-2026” का आयोजन किया जा रहा है।

यह बूटकैंप विद्यार्थियों, होम शेफ्स, फूड लवर्स और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए तैयार किया गया है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को आधुनिक पाक कला, बेकिंग और बेवरेज क्राफ्टिंग की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी।

संस्थान के मुताबिक, सभी सत्र अनुभवी शेफ्स और हॉस्पिटैलिटी एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में पूरी तरह प्रैक्टिकल मोड में संचालित होंगे। प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

हर दिन सीखने मिलेगा नया फ्लेवर और नई तकनीक

बूटकैंप के दौरान प्रतिभागियों को अलग-अलग थीम पर आधारित स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।

  • 8 जून: हेल्दी कुकीज़ – मल्टीग्रेन, मिलेट, ओट्स और पीनट बटर कुकीज़

  • 9 जून: चॉकलेट बेकिंग – ब्लॉन्डी, डोनट, बर्लिनर और चॉकलेट जैगरी होल व्हीट लोफ

  • 10 जून: कपकेक्स एवं मफिन्स – रेड वेलवेट, चॉकलेट, वनीला कैरेमल कपकेक्स और ब्लूबेरी-एप्पल सिनेमन मफिन्स

  • 11 जून: फ्रेश पास्ता प्रिपरेशन – हैंडमेड पास्ता, लज़ान्या, फेटुचिनी और विभिन्न सॉसेस

  • 12 जून: मैक्सिकन क्यूज़ीन – टैकोस, बरीटोज़, केसाडिलास, फजितास और स्पेशल साल्सा

  • 15 जून: इंडियन स्ट्रीट फूड – काठी रोल्स, ग्रिल्ड कॉटेज चीज़ शावरमा, ह्यूमस और गार्लिक एओली

  • 16 जून: मॉकटेल्स एवं बेवरेज क्राफ्टिंग – क्लासिक मॉकटेल्स, स्मूदीज़, लेयर्ड ड्रिंक्स और गार्निशिंग तकनीक

फीस और समय की जानकारी

संस्थान के अनुसार सभी सत्र एक दिवसीय होंगे। अधिकांश कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे, जबकि मॉकटेल्स एवं बेवरेज क्राफ्टिंग सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इंडियन स्ट्रीट फूड कोर्स फीस: ₹799

मॉकटेल्स एवं बेवरेज क्राफ्टिंग: ₹549

अन्य सभी सत्रों की फीस: ₹999 प्रति कोर्स

सिर्फ कुकिंग नहीं, बिजनेस स्किल्स भी सिखाएगा बूटकैंप

IHM रायपुर का यह बूटकैंप केवल खाना बनाना सिखाने तक सीमित नहीं रहेगा। प्रतिभागियों को फूड प्रेजेंटेशन, प्रोफेशनल किचन मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की बेसिक समझ और फूड बिजनेस से जुड़ी जरूरी स्किल्स भी सिखाई जाएंगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि फूड इंडस्ट्री और होम किचन स्टार्टअप्स की बढ़ती लोकप्रियता के बीच इस तरह के प्रैक्टिकल कोर्स युवाओं के लिए नए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर खोल सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में मोबाइल नंबर 94395-95155 और 96197-26323 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन