Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

28th May 2026

ब्रेकिंग

Meta के ‘Plus Version’ को लेकर फैला भ्रम; जानिए क्या है सच्चाई

IHM रायपुर का समर कलिनरी बूटकैंप 8 जून से; मिलेगी प्रैक्टिल ट्रेनिंग भी

ESIC के मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित; 21 जून आवेदन की बढ़ी तारीख

बेमेतरा MLA मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में करेंगे शादी; 31 मई को होगा आयोजन

तेल, पैकेजिंग और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों का दबाव; कंपनियां कर सकती हैं ‘श्रिंकफ्लेशन’

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का मौका : ESIC के मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित; 21 जून आवेदन की बढ़ी तारीख

News Affair Team

Thu, May 28, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में काम करने वाले बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सपना अब और आसान हो सकता है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के अपने 20 प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित की हैं। इन सीटों पर प्रवेश NEET UG 2026 की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले ESIC की इस पहल को श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराना है।

NEET UG के माध्यम से मिलेगा प्रवेश

इन आरक्षित सीटों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन नीट यूजी (NEET) परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है। जो भी विद्यार्थी इस पात्रता के दायरे में आते हैं, वे बिना देरी किए कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट ESIC Official Website पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

योजना का मुख्य उद्देश्य

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष आरक्षण नीति का मुख्य उद्देश्य संगठित क्षेत्र के श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को उच्च और गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा के बेहतर अवसर देना है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर या सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र भी बिना किसी वित्तीय बाधा के डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण जानकारियां 

कुल आरक्षित सीटें 700 (देशभर के 20 ESIC मेडिकल कॉलेजों में), चयन का आधार नीट यूजी (NEET UG) मेरिट के आधार पर, आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.inका अवलोकन किया जा सकता है।

योजना से जुड़ी प्रमुख बातें

  • देशभर के 20 ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

  • MBBS और BDS कोर्स में मिलेगा प्रवेश

  • चयन NEET UG मेरिट के आधार पर होगा

  • आवेदन की नई अंतिम तिथि 21 जून 2026

  • आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

  • पात्रता बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए लागू

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

किसी भी प्रकार की शंका या विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी और अभिभावक टोल फ्री नंबर 1800-11-2526 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी ESIC शाखा या राज्य स्तरीय क्षेत्रीय कार्यालय से भी मार्गदर्शन लिया जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन