Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

15th October 2026

ब्रेकिंग

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

सुनील मित्तल बोले- 5 साल पहले किया था आवेदन, नेटवर्क भी तैयार

कुनकुरी और बालाछापर में 225 घर बनाने की योजना; EWS-LIG परिवारों को अनुदान भी

नमाजियों ने की गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग : उत्तराखंड में ईदगाह के बाहर पोस्टर लेकर निकले; सुरक्षा के बीच हुई नमाज

News Affair Team

Thu, May 28, 2026

देहरादून.

ईद उल-अजहा के मौके पर उत्तराखंड में जहां एक ओर ईद की नमाज अदा की गई, वहीं दूसरी ओर नमाजियों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी की। देहरादून में कुछ नमाजी पोस्टर लेकर पहुंचे, जिनमें गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गई थी। इस बीच पूरे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

देहरादून से लेकर हरिद्वार, नैनीताल, उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ तक ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।

देहरादून में पोस्टर बने चर्चा का विषय

देहरादूर के बिंदाल पुल के पास चकराता रोड स्थित ईदगाह में नमाज के दौरान कुछ लोग ऐसे पोस्टर लेकर पहुंचे, जिनमें गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गई थी। यह पोस्टर दिनभर चर्चा का विषय बने रहे।

नमाज के दौरान प्रशासन ने इलाके में बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक डायवर्ट किया था। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

हरिद्वार में नमाज से पहले RAF और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने पूरे शहर में गश्त बढ़ाई और प्रमुख बाजारों में निगरानी रखी।

नैनीताल में हाईकोर्ट की अनुमति के बाद नमाज

नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में हाईकोर्ट की अनुमति के बाद ईद की नमाज अदा की गई। प्रशासन के निर्देश पर लाउडस्पीकर की आवाज नियंत्रित रखी गई।

नमाज के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

प्रदेशभर में रही हाई अलर्ट सुरक्षा

उत्तराखंड में त्योहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कई जिलों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया।

सरकार की ओर से बकरीद के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। प्रशासन ने लोगों से भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन