Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

14th March 2026

ब्रेकिंग

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

लाइन में खड़ा प्रदेश, लकड़ी के चूल्हे पर लौटती रसोई; ब्लैक मार्केटिंग और सियासत का धुआं

पीएम मोदी से मांगी मदद; अबू धाबी में ईशा गुप्ता, बोलीं- मैं सुरक्षित

महाशिवरात्रि की रात और कब्र से गायब सिर : छत्तीसगढ़ में तंत्र के नाम पर खौफनाक वारदात; कब्र के पास मिला नींबू, चावल और कच्चा मांस

News Affair Team

Sun, Feb 15, 2026

रायपुर.

रविवार की सुबह करीब 11 बजे। छत्तीसगढ़ के बालोद का माहुद-बी गांव का एक किसान अपने खेत की तरफ जा रहा था। रास्ते में शमशान घाट पड़ता है। नजर एक कब्र पर पड़ी—मिट्टी उखड़ी हुई थी।

पास गया तो देखा दिया जलाने के अवशेष, चावल, झिल्ली में रखा मांस का टुकड़ा और कुछ तांत्रिक सामग्री बिखरी पड़ी है। यह कोई सामान्य छेड़छाड़ नहीं थी। यह तीन साल की बच्ची की कब्र थी।

मासूम प्रिया… और दूसरी बार टूटा परिवार

यह कब्र थी प्रिया साहू उर्फ लाडो की। 9 अक्टूबर 2025 को तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई थी। परिवार अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब एक और चोट लगी।

पिता जितेंद्र साहू मौके पर पहुंचे। पुलिस को रिपोर्ट दी। उनका दावा है—कब्र से सिर का कंकाल गायब है।

आशंका है कि महाशिवरात्रि की रात किसी अज्ञात तांत्रिक ने कब्र खोदकर सिर निकाल लिया और बाद में दोबारा मिट्टी डालकर ढंक दिया।

तंत्र की सामग्री, गहराता शक

कब्र के आसपास जो सामग्री मिली—दिया, चावल, मांस का टुकड़ा—उसने ग्रामीणों के शक को और मजबूत कर दिया।

इलाके में चर्चा है कि महाशिवरात्रि की रात तंत्र-मंत्र क्रियाएं होती हैं। पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसी एंगल से जांच कर रही है।

गांव में तनाव फैल गया। लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की।

SDM की अनुमति से खुदाई, वीडियोग्राफी में खुलासा

शिकायत के बाद एसडीएम ने धारा 505 के तहत कब्र की दोबारा खुदाई की अनुमति दी। दोपहर करीब 3 बजे पुलिस की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के बीच खुदाई हुई।

करीब चार फीट नीचे बच्ची का शव मिला। परिजनों का दावा है कि शव से सिर गायब है।

इसके बाद शव को परीक्षण के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

पुलिस क्या कह रही है?

हल्दी चौकी प्रभारी नंद कुमार साहू ने बताया कि बीएनएस की धारा 301 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

एएसपी मोनिका ठाकुर का कहना है कि जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों और तांत्रिकों की जानकारी जुटा रही है।

9 महीने पहले भी ऐसा ही मामला

यह पहली घटना नहीं है। करीब 9 महीने पहले पड़ोसी गांव सिर्राभाठा में बैगा पुनीत राम गोंड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त भी मौके पर तंत्र क्रिया से जुड़ी सामग्री मिली थी।

उस मामले में पांच आरोपी जेल में हैं।

अब फिर उसी इलाके में तंत्र-मंत्र से जुड़ा मामला सामने आया है। सवाल उठ रहे हैं—क्या अंधविश्वास की जड़ें इतनी गहरी हैं?

बड़ा सवाल: तंत्र या आतंक?

तीन साल की बच्ची की कब्र से सिर निकाल लेना—यह सिर्फ अपराध नहीं, समाज की भयावह मानसिकता की झलक है।

महाशिवरात्रि आस्था का पर्व है। लेकिन उसी रात अगर किसी मासूम की कब्र खोदी जाए, तो यह सिर्फ कानून का नहीं, इंसानियत का भी सवाल है।

गांव में सन्नाटा है। परिवार गहरे सदमे में है। और पुलिस के सामने चुनौती—इस ‘अज्ञात’ तांत्रिक को पहचानना।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन