Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

3rd July 2026

ब्रेकिंग

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

बिलासपुर रूट की 5 ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रद्द; कई का बदलेगा रास्ता

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार; कहा- विरोध करना नागरिकों का अधिकार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पति ने चाकू से गोद डाला : वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

News Affair Team

Fri, Jul 3, 2026

लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटीशियन निशा चौहान (40) की उनके पति प्रदीप चौहान (42) ने कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी कई बार चाकू से हमला कर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि डॉक्टरों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच 1170 वर्ग फुट जमीन की रजिस्ट्री को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जमीन की रजिस्ट्री को लेकर बढ़ा विवाद

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस जमीन की रजिस्ट्री शुक्रवार को होनी थी, उसे लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से मतभेद था। निशा चाहती थीं कि जमीन उनके नाम दर्ज हो, जबकि प्रदीप इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

बेडरूम से हॉल तक घसीटकर किया हमला

जांच में सामने आया है कि विवाद के दौरान प्रदीप ने निशा को बेडरूम से खींचकर हॉल में लाया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गले सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। निशा मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गईं।

इसके बाद प्रदीप ने भी खुद पर चाकू से कई वार किए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने निशा को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रदीप का इलाज जारी है।

बच्चों की चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसी

घटना के समय दंपती के तीनों बच्चे घर में मौजूद थे। पड़ोसियों के मुताबिक सुबह घर से तेज चीख-पुकार सुनाई दी। कुछ देर बाद बच्चे रोते हुए बाहर आए और लोगों को घटना की जानकारी दी।

पड़ोसी जब घर के अंदर पहुंचे तो निशा खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थीं, जबकि प्रदीप भी घायल अवस्था में तड़प रहा था। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या में इस्तेमाल चाकू समेत अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए गए हैं। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बच्चों से भी पूछताछ कर घटना के क्रम को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

रील्स बनाती थीं निशा, पति था AC टेक्नीशियन

निशा चौहान हर्रा कस्बे में ब्यूटी पार्लर चलाती थीं और सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के कारण स्थानीय स्तर पर पहचान रखती थीं। उनके परिवार में पति प्रदीप, दो बेटे और एक बेटी हैं। प्रदीप एसी टेक्नीशियन के तौर पर काम करता है।

इंस्टाग्राम पर थे 24 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स

निशा इंस्टाग्राम पर 'rajputnisha_5m' नाम से सक्रिय थीं। उनके 24.4 हजार से अधिक फॉलोअर्स थे और वे नियमित रूप से रील्स और वीडियो साझा करती थीं। प्रोफाइल में उन्होंने खुद को रील क्रिएटर और ब्यूटिशियन बताया था। उनके बायो में 'जय श्रीराम' और 'जय भवानी' भी लिखा हुआ था।

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन