Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

3rd July 2026

ब्रेकिंग

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

बिलासपुर रूट की 5 ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रद्द; कई का बदलेगा रास्ता

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार; कहा- विरोध करना नागरिकों का अधिकार

4 महीने मेगा ब्लॉक से रेल यात्री परेशान : बिलासपुर रूट की 5 ट्रेनें 20 से 40 दिन तक रद्द; कई का बदलेगा रास्ता

News Affair Team

Fri, Jul 3, 2026

रायपुर/बिलासपुर.

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा कार्य के लिए 3 जुलाई से 17 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार और शुक्रवार मेगा ब्लॉक रहेगा। इस ब्लॉक का सीधा असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मेगा ब्लॉक के दौरान हैदराबाद-रक्सौल, टाटानगर-इतवारी-टाटानगर और बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर सहित पांच प्रमुख ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में 20 से 40 दिनों तक रद्द रखा जाएगा। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा, जबकि कई ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चल सकती हैं।

कंसबहाल-धारुआडीही सेक्शन में होगा ट्रैक कार्य

रेलवे ने बताया कि चक्रधरपुर मंडल के कंसबहाल और धारुआडीही सेक्शन में अप और डाउन लाइन पर ट्रैक के रखरखाव, सुरक्षा उन्नयन और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसी कारण नियमित अंतराल पर मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य का असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नेटवर्क पर भी दिखाई देगा।

झारखंड, बिहार, तेलंगाना और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों पर असर

मेगा ब्लॉक के चलते झारखंड, बिहार, तेलंगाना और महाराष्ट्र की ओर जाने वाली ट्रेनों के संचालन में बदलाव रहेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि टिकट बुक करने या यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें।

साउथ बिहार एक्सप्रेस बीच रास्ते तक ही चलेगी

निर्धारित तिथियों में 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस आरा से चलकर केवल राउरकेला तक ही जाएगी। वहीं 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग के बजाय राउरकेला से रवाना होगी। इस अवधि में दोनों ट्रेनें दुर्ग और राउरकेला के बीच रद्द रहेंगी।

इन ट्रेनों का बदलेगा रूट

रेलवे ने कुछ ट्रेनों का वैकल्पिक मार्ग भी तय किया है।

  • 18478 ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में ईब–झारसुगुड़ा रोड–संबलपुर सिटी–कटक मार्ग से संचालित होगी।

  • 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस कुछ विशेष दिनों में टाटानगर–गमहारीया के बजाय कांड्रा–सीनी मार्ग से दुर्ग पहुंचेगी।

यात्रियों को रेलवे की सलाह

रेलवे ने कहा है कि मरम्मत कार्य सुरक्षित रेल संचालन के लिए आवश्यक है। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस, रूट और समय की जानकारी रेलवे की आधिकारिक सूचना प्रणाली से प्राप्त करने की सलाह दी गई है, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन