Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

15th June 2026

ब्रेकिंग

रायपुर में होगा संगठन सृजन अभियान का विशेष शिविर; राहुल गांधी भी होंगे शामिल

धरमजयगढ़-लोहरदगा रेल परियोजना को मिली मंजूरी; व्यापार, पर्यटन, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

आज मैक्रों से होगी अहम वार्ता; 114 राफेल विमानों की डील पर टिकी निगाहें

कई इलाकों में आगजनी-पथराव, इंटरनेट बंद; आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

IMA देहरादून में 158वीं पासिंग आउट परेड; अंतिम पग पार करते ही गूंजा जोश

कांग्रेस जिला-शहर अध्यक्षों का ट्रेनिंग कैंप 21 जून से : रायपुर में होगा संगठन सृजन अभियान का विशेष शिविर; राहुल गांधी भी होंगे शामिल

News Affair Team

Sun, Jun 14, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

यह शिविर 21 जून से 30 जून 2026 तक रायपुर के चांदी मोड़ स्थित अग्नियोटम अलका अवतार मंगल भवन में आयोजित होगा। इसमें संगठनात्मक ढांचे से लेकर चुनावी रणनीति तक की बारीक ट्रेनिंग दी जाएगी।

AICC का निर्देश, सभी अध्यक्षों की अनिवार्य मौजूदगी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी नव-नियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य उपस्थिति रहेगी।

इससे पहले भी 10 फरवरी 2026 को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने संगठन को लेकर मार्गदर्शन दिया था।

राहुल गांधी एक दिन देंगे संगठन का मंत्र

AICC लेटर के अनुसार, प्रस्तावित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी किसी एक दिन शामिल होंगे। वे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन मजबूती, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे। इसे आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से पार्टी का बड़ा संगठनात्मक कदम माना जा रहा है।

प्रदेश नेतृत्व और विधायकों को भी जिम्मेदारी

AICC ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) को शिविर की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को भी अधिकतम समय देने को कहा गया है।

निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वरिष्ठ नेताओं की कम से कम 5 दिन की उपस्थिति अनिवार्य होगी, जिसमें शुरुआती दो और अंतिम दो दिन शामिल हैं।

चुनावी तैयारी के लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नए जिला और शहर अध्यक्षों को संगठन की विचारधारा, बूथ स्तर प्रबंधन, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति की विस्तृत ट्रेनिंग देना जरूरी है।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, यह पहल आगामी नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव और 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखकर की जा रही है।

21 जून को दोपहर 12 बजे तक रिपोर्टिंग अनिवार्य

पत्र में सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिया गया है कि वे 21 जून को दोपहर 12 बजे तक प्रशिक्षण स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं। सभी जिला और शहर अध्यक्षों को औपचारिक निमंत्रण भेज दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन