Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

14th July 2026

ब्रेकिंग

कारोबार होगा आसान, निवेश को रफ्तार; देश का पहला Ease of Doing Business कानून

नाना से मिली महाभारत सुनाने की प्रेरणा; 13 साल की उम्र में पहली बार किया गायन

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला; जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद

शादी के तीसरे दिन ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

6 महीने से फरार था राजेश मरकाम; आगजनी, पुलिस पर पथराव, महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी

सिंहदेव और कांग्रेस अध्यक्ष में सियासी घमासान : दीपक बैज बोले- दिल्ली जाएं बाबा; टीएस ने कहा- वो हारे हुए, मैं अभी भी युवा

News Affair Team

Sat, May 23, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बीच चल रही कथित अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की फोन पर बातचीत का एक वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

वायरल वीडियो में दोनों नेताओं के बीच हालिया बयानों को लेकर चर्चा होती दिख रही है। बातचीत के दौरान टीएस सिंहदेव हंसते-मुस्कुराते हुए कहते सुनाई देते हैं कि “कोई बात नहीं, लगा रहता है… मीडिया वाले बैठे थे तो मैंने भी कहा कि दीपक बैज मेहनत करें और मुख्यमंत्री बनें, शुभकामनाएं हैं।”

वे आगे यह भी कहते हैं कि राजनीति में हालात बदलते रहते हैं और “कल क्या होगा, किसे पता।” बातचीत के दौरान माहौल हल्का और सहज दिखाई देता है।

बयानबाजी पर सियासी घमासान जारी

हालांकि वीडियो सामने आने के बाद भी कांग्रेस के भीतर बयानबाजी थमी नहीं है। दूसरी ओर बीजेपी ने इस विवाद को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान अब सार्वजनिक हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में “ऊपर कुछ न कुछ खिचड़ी पक रही है” और नेताओं के बीच असहमति लगातार बढ़ रही है।

पहले के बयानों से शुरू हुआ विवाद

पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक इंटरव्यू में टीएस सिंहदेव ने कहा था कि यदि पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है तो वे उसे निभाने के लिए तैयार हैं।

इसके जवाब में दीपक बैज ने बयान दिया था कि “बाबा साहब बड़े नेता हैं, उन्हें दिल्ली में काम करना चाहिए, प्रदेश में युवाओं को मौका मिलना चाहिए।”

इसके बाद सिंहदेव ने पलटवार करते हुए कहा था कि वे अब भी पूरी तरह सक्रिय हैं और प्रदेश में ही काम करना चाहते हैं।

संगठन में नेतृत्व और अनुभव पर बहस

सिंहदेव ने यह भी कहा था कि पार्टी में हर नेता की भूमिका अहम है और संगठन को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं उन्होंने यह भी इशारा किया था कि चुनावी प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होनी चाहिए।

फिलहाल वायरल वीडियो के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है और सियासी बयानबाजी के और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन