Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

2nd July 2026

ब्रेकिंग

100 दिन में तैयार हुआ एक्टर का ड्रीम क्रिकेट स्टेडियम; LAKR को मिला नया होम ग्राउंड

भारत समेत 30 देशों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे; 9 को मशहद में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

जुलाई से 21 नहीं, 15 पॉइंट का होगा हर गेम; ऑल इंडिया रैंकिंग टूर्नामेंट से नए नियम लागू

पहला जत्था 4 जुलाई को रवाना; अब सिर्फ 38 किमी ट्रेक करना होगा

'बम-बम भोले' के जयकारों के बीच निकले श्रद्धालु; 28 अगस्त तक चलेगी यात्रा

अफसर बेटी पर मां ने दर्ज कराई FIR : कहा- 'मेरे खाते में 15 लाख डलवाए, जमीन हड़पने की कोशिश की'; हापुड़ की DSO सहित 5 पर मामला दर्ज

News Affair Team

Thu, Jul 2, 2026

सहारनपुर.

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) सीमा चौधरी के खिलाफ उनकी ही मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सीमा चौधरी ने अपनी कथित अवैध कमाई छिपाने के लिए मां के बैंक खाते का इस्तेमाल किया, उनकी जमीन हड़पने की साजिश रची और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

सरसावा थाना पुलिस ने 30 जून को सीमा चौधरी समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मां का आरोप- बिना बताए खाते में डलवाए 15 लाख

ग्राम मीरपुर सीतापुर निवासी मुनेश रानी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी सीमा चौधरी ने गाजियाबाद स्थित आईसीआईसीआई बैंक में उनके नाम से खाता खुलवाया था और उसी का संचालन भी करती थी।

शिकायत के अनुसार, उन्हें खाते में होने वाले लेनदेन की कोई जानकारी नहीं दी जाती थी। एक दिन मोबाइल पर बैंक का संदेश आने के बाद उन्हें पता चला कि खाते में 15 लाख रुपये जमा किए गए हैं। बैंक जाकर जानकारी लेने पर उन्हें इसकी पुष्टि हुई।

मुनेश रानी का आरोप है कि उनकी बेटी ने अपनी कथित 'काली कमाई' छिपाने के लिए उनके खाते का इस्तेमाल किया।

जमीन हड़पने की साजिश का भी आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सीमा चौधरी ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की योजना बनाई।

एफआईआर के मुताबिक, संजीव चौधरी, गंभीर, राजेंद्र राणा और नरेश कुमार के साथ मिलकर 16 सितंबर 2023 की एक कथित फर्जी रसीद तैयार की गई और जाली हस्ताक्षरों के आधार पर जमीन अपने नाम कराने का प्रयास किया गया।

मुनेश रानी का कहना है कि उन्हें इस कथित साजिश की जानकारी तहसील प्रशासन से मिली। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में परिस्थितियों के चलते उन्हें अपनी जमीन देहरादून निवासी एक महिला को बेचनी पड़ी।

पहले थाने, फिर एसएसपी से लगाई गुहार

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने 13 मई को सरसावा थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत की।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने 30 जून को शाम करीब साढ़े चार बजे सीमा चौधरी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं—

  • 420 (धोखाधड़ी)

  • 467 (मूल्यवान दस्तावेज की जालसाजी)

  • 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी)

  • 471 (जाली दस्तावेज का उपयोग)

  • 506 (आपराधिक धमकी)

के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी पुष्टि

सरसावा थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि की जा सकेगी।

वहीं, डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसे जांच के लिए एसएसपी को भेजा गया था। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन