Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

2nd July 2026

ब्रेकिंग

100 दिन में तैयार हुआ एक्टर का ड्रीम क्रिकेट स्टेडियम; LAKR को मिला नया होम ग्राउंड

भारत समेत 30 देशों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे; 9 को मशहद में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

जुलाई से 21 नहीं, 15 पॉइंट का होगा हर गेम; ऑल इंडिया रैंकिंग टूर्नामेंट से नए नियम लागू

पहला जत्था 4 जुलाई को रवाना; अब सिर्फ 38 किमी ट्रेक करना होगा

'बम-बम भोले' के जयकारों के बीच निकले श्रद्धालु; 28 अगस्त तक चलेगी यात्रा

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना : आवेदन की अंतिम तारीख अब 12 जुलाई; निर्माण श्रमिकों के बच्चों को आवासीय स्कूल में मुफ्त शिक्षा

News Affair Team

Thu, Jul 2, 2026

रायपुर.

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 12 जुलाई 2026 कर दिया गया है।

मंडल ने बताया कि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की गई है कि वे अपने पात्र बच्चों का आवेदन निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन अवश्य करें।

कक्षा 6 से 12 तक मिलेगी निःशुल्क आवासीय शिक्षा

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के मेधावी और प्रतिभाशाली बच्चों को राज्य के चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है।

योजना के तहत विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस, छात्रावास, भोजन, गणवेश, लेखन सामग्री और अन्य आवश्यक खर्च का पूरा वहन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा किया जाएगा।

इन माध्यमों से कर सकते हैं आवेदन

पात्र अभ्यर्थी श्रम विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन की सुविधा निकटतम श्रम कार्यालय, लोक सेवा केंद्र (CSC), श्रमेव जयते ऐप और श्रमेव जयते पोर्टल के माध्यम से भी उपलब्ध है।

मंडल ने श्रमिक परिवारों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि पात्र बच्चों को इस योजना का लाभ मिल सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन