Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

7th October 2026

ब्रेकिंग

8-9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे 15 राज्यों के सचिव; एम-पैक्स, डिजिटल सेवा और भंडारण पर मंथन

घरेलू टिकट पर ₹1,300 तक फ्यूल चार्ज, इंटरनेशनल में ₹10 हजार तक; जानें नए रेट

निजामुद्दीन एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी बढ़ी; सरगुजा से सांसद ने दिखाई हरी झंडी

लाइब्रेरी से घर लौटते समय दोस्त से कराया हमला; दोनों आरोपी गिरफ्तार

मुझे क्या पता था मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ेगी; अब ₹1,500 दे रहे

अंबिकापुर से दिल्ली अब हफ्ते में 2 दिन ट्रेन : निजामुद्दीन एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी बढ़ी; सरगुजा से सांसद ने दिखाई हरी झंडी

News Affair Team

Tue, Oct 6, 2026

अंबिकापुर.

सरगुजा संभाग के यात्रियों के लिए दिल्ली की रेल कनेक्टिविटी अब पहले से बेहतर हो गई है। अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में एक दिन की जगह दो दिन चलेगी। मंगलवार से ट्रेन का अतिरिक्त फेरा शुरू हो गया। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नई व्यवस्था के तहत अंबिकापुर से ट्रेन मंगलवार और गुरुवार को चलेगी, जबकि हजरत निजामुद्दीन से वापसी में यह ट्रेन रविवार और मंगलवार को संचालित होगी। रेलवे ने ट्रेन के रूट, समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया है।

अंबिकापुर से सुबह 7:30 बजे रवाना होगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 22407 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दोनों निर्धारित दिनों में अंबिकापुर से सुबह 7:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन तड़के करीब 4:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22408 हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर एक्सप्रेस रविवार और मंगलवार को रात 11 बजे चलेगी।

यह ट्रेन सरगुजा के अलावा रास्ते में आने वाले कई स्टेशनों के यात्रियों को भी दिल्ली तक सीधी कनेक्टिविटी देती है। इनमें सूरजपुर रोड, बैकुंठपुर रोड, बिजुरी, कोतमा, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, सागर, झांसी, ग्वालियर, आगरा और मथुरा शामिल हैं।

लंबे समय से थी फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की मांग

सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि अंबिकापुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन को सप्ताह में दो दिन करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। एक दिन ट्रेन होने के कारण यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में परेशानी होती थी।

अब अतिरिक्त फेरा शुरू होने से दिल्ली जाने वाले विद्यार्थियों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को अपनी जरूरत के मुताबिक यात्रा का विकल्प मिलेगा। नई सेवा शुरू होने के पहले दिन रायगढ़, जशपुर और आसपास के क्षेत्रों से भी यात्री अंबिकापुर पहुंचे और ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

सांसद ने यात्रियों से की मुलाकात

अंबिकापुर स्टेशन पर रवाना करने से पहले सांसद ने ट्रेन में सवार यात्रियों से मुलाकात की। उन्होंने यात्रियों को पुष्प भेंट किए और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

रेल सेवा बढ़ने को लेकर यात्रियों ने भी खुशी जताई। सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

अम्बिकापुर स्टेशन पर भी बढ़ रही सुविधाएं

रेलवे के मुताबिक अंबिकापुर स्टेशन को भविष्य की यात्री और रेल जरूरतों के हिसाब से विकसित किया जा रहा है। स्टेशन पर नए प्लेटफॉर्म, रेलवे लाइनों के विस्तार और बड़े फुट ओवरब्रिज से जुड़े काम किए जा रहे हैं।

कोचिंग सुविधाओं को भी बेहतर बनाने की दिशा में काम चल रहा है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, आगे अतिरिक्त ट्रेनों की जरूरत को देखते हुए स्टेशन की क्षमता और अधोसंरचना विकसित की जा रही है।

दिल्ली कनेक्टिविटी से पूरे संभाग को फायदा

अंबिकापुर से दिल्ली के लिए अतिरिक्त फेरा शुरू होने का लाभ केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा। सरगुजा के साथ जशपुर, रायगढ़ और रेल मार्ग से जुड़े अन्य क्षेत्रों के यात्री भी इस सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

खासकर इलाज, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार और कारोबार के लिए दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के पास अब सप्ताह में दो दिन सीधी ट्रेन का विकल्प रहेगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि नई सेवा में सिर्फ फ्रीक्वेंसी बढ़ाई गई है; ट्रेन के मार्ग, समय-सारणी और निर्धारित ठहराव में बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन