Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

7th October 2026

ब्रेकिंग

8-9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे 15 राज्यों के सचिव; एम-पैक्स, डिजिटल सेवा और भंडारण पर मंथन

घरेलू टिकट पर ₹1,300 तक फ्यूल चार्ज, इंटरनेशनल में ₹10 हजार तक; जानें नए रेट

निजामुद्दीन एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी बढ़ी; सरगुजा से सांसद ने दिखाई हरी झंडी

लाइब्रेरी से घर लौटते समय दोस्त से कराया हमला; दोनों आरोपी गिरफ्तार

मुझे क्या पता था मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ेगी; अब ₹1,500 दे रहे

लव अफेयर में पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक : लाइब्रेरी से घर लौटते समय दोस्त से कराया हमला; दोनों आरोपी गिरफ्तार

News Affair Team

Tue, Oct 6, 2026

बालोद.

छत्तीसगढ़ के बालोद में सोमवार दोपहर 22 साल की छात्रा पर एसिड अटैक किया गया। वह आमापारा की लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान सिंचाई कॉलोनी में आत्मानंद स्कूल के सामने पीछे से आए युवक ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया और भाग गया।

पुलिस ने इस मामले में एक पुलिसकर्मी के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सारा मामला लव अफेयर का है। लड़की के इनकार करने पर पुलिसकर्मी के आरोपी बेटे ने बदला लेने के लिए साजिश रची थी।

CCTV में दिखा आरोपी

एसिड पड़ने के बाद छात्रा तेज जलन से चीखने लगी। आसपास के लोगों ने उसे बालोद जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके चेहरे, आंख के आसपास और शरीर के दाहिने हिस्से पर गंभीर जलने के निशान आए हैं। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें एक युवक वारदात के बाद भागता दिखाई दिया।

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए आसपास के जिलों को सूचना भेजी और संभावित रास्तों पर नाकाबंदी कराई। आरोपी के आमापारा केनाल की ओर भागने की जानकारी भी पुलिस को मिली।

कोंडागांव में बस से दो संदिग्ध पकड़े

बालोद पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर कोंडागांव पुलिस ने नारायणपुर चौकी के पास नाकाबंदी की। यहां महिंद्रा बस से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। इनमें एक युवक और उसके साथ मौजूद युवती थी।

कोंडागांव टीआई सौरभ उपाध्याय के मुताबिक-

दोनों को पकड़ने के बाद बालोद पुलिस को सूचना दी गई। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को बालोद में उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया।

लव प्रपोजल ठुकराने के बाद हमले की साजिश

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, मुख्य आरोपी छात्रा के साथ पहले कोचिंग में पढ़ चुका है। उसने छात्रा को लव प्रपोजल दिया था, जिसे उसने स्वीकार नहीं किया। पुलिस का कहना है कि इसके बाद मुख्य आरोपी ने अपने बचपन के दोस्त के साथ मिलकर छात्रा पर हमला करने की योजना बनाई। उसने करीब एक सप्ताह पहले दोस्त को भैरमगढ़ से बालोद बुलाया था। दोस्त अपनी महिला मित्र के साथ यहां आया था।

छात्रा की रेकी के बाद किया हमला

पुलिस के अनुसार, हमले से पहले दोस्त को छात्रा की रेकी करने के लिए भेजा गया था। सोमवार दोपहर छात्रा जब लाइब्रेरी से घर लौट रही थी, तब वह उसके पीछे पहुंचा और चेहरे पर एसिड फेंककर भाग गया।

पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी ने अपने दोस्त को एसिड की बोतल दी थी। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस्तेमाल किया गया पदार्थ कहां से खरीदा गया और इसे उपलब्ध कराने में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

मुख्य आरोपी भी पुलिसकर्मी का बेटा

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीखुर्द का रहने वाला है और आमापारा में किराए के मकान में रहता था। उसके पिता मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पुलिसकर्मी हैं।

पुलिस के अनुसार, हमले से पहले आरोपी ने कमरौद में अपने दोस्त के साथ आई युवती की मांग भरकर उससे कथित तौर पर शादी भी की थी। इसके बाद छात्रा पर हमला किया गया।

छात्रा की हालत गंभीर, रायपुर में इलाज

पीड़िता ने एमए की पढ़ाई पूरी की है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। हमले में उसके चेहरे, आंख के आसपास और शरीर के दाहिने हिस्से पर गंभीर चोटें आई हैं।

बालोद जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा अस्पताल पहुंचीं और छात्रा से मुलाकात की।

गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में हमले की पूरी योजना, इस्तेमाल किए गए पदार्थ और अन्य संभावित लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन