कारगिल युद्ध विजेता की बेटी ने की खुदकुशी : NEET री-एग्जाम के तनाव में दी जान; सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा आई लव यू
News Affair Team
Tue, Jun 16, 2026
देहरादून.
राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया। यहां 23 वर्षीय रिया कुमारी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रिया, कारगिल युद्ध विजेता राजेश मल्ल थापा की बेटी थीं, जिनका परिवार देश की सैन्य वीरता की विरासत से जुड़ा रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

कमरे में लटका मिला शव, दरवाजा तोड़कर पहुंचा परिवार
सुबह काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर परिजन अंदर पहुंचे। दरवाजा बंद मिला और जवाब नहीं मिलने पर जब दरवाजा खोला गया तो रिया पंखे से लटकी हुई मिलीं।
सूचना मिलते ही Dehradun की पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
सुसाइड नोट में भावुक बरामद
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जो घटना की गंभीरता को और गहरा करता है। नोट में रिया ने अपने माता-पिता के लिए प्रेम व्यक्त करते हुए लिखा-“मम्मी-पापा आई लव यू।”
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने अपनी निराशा और मानसिक दबाव का जिक्र करते हुए खुद को ही जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच में शामिल कर लिया है।
NEET री-एग्जाम बना मानसिक तनाव की वजह
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार रिया मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहती थीं और NEET की तैयारी में पूरी तरह जुटी थीं।
इस बार उनका पेपर अच्छा गया था, लेकिन परीक्षा से जुड़े विवाद और रद्द होने के बाद प्रस्तावित री-एग्जाम को लेकर वह लगातार तनाव में थीं।
21 जून को होने वाली परीक्षा की तैयारी के बीच भविष्य को लेकर अनिश्चितता उन्हें भीतर से परेशान कर रही थी।
96.7% अंक वाली टॉपर, खुद करती थीं पढ़ाई का खर्च
रिया पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही थीं। उन्होंने 12वीं में 96.7 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज टॉप किया था।
परिवार के मुताबिक वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई का खर्च खुद संभालती थीं। उनका सपना डॉक्टर बनने का था और दिन-रात उसी लक्ष्य के लिए मेहनत कर रही थीं।
जांच में जुटी पुलिस, हर एंगल से पड़ताल जारी
पुलिस ने कहा है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग, मानसिक स्थिति और हाल के दिनों की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन