Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st November 2026

ब्रेकिंग

हाथ जोड़कर एकटक निहारते रहे पार्थिव शरीर; निधन की खबर सुन भी पूरा किया भाषण

7 लाख करोड़ रुपए जुटाने का दावा; कर्मचारियों की संपत्ति भी पहुंची अरबों डॉलर में

21 नवंबर को पहला मुहूर्त, दिसंबर तक 11 शुभ तारीखें; 16 दिसंबर से लगेगा खरमास

जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को जिम्मेदारी; कोको पाढ़ी ओडिशा, नरेश ठाकुर गुजरात भेजे गए

979 एकड़ जमीन की तलाश शुरू; 2400 मीटर का रनवे बनाने का प्रस्ताव

योगी ने भावुक होकर लिखा- मां... : हाथ जोड़कर एकटक निहारते रहे पार्थिव शरीर; निधन की खबर सुन भी पूरा किया भाषण

गोरखपुर/पंचूर.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर में युवाओं के बीच थे। कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक युवाओं को टैबलेट वितरित किए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मां सावित्री देवी के निधन की खबर आई। योगी उस वक्त मंच से भाषण दे रहे थे। करीब 61 मिनट तक संबोधन जारी रखने के बाद वे मंच के पीछे पहुंचे, जहां सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उन्हें मां के निधन की सूचना दी।

कुछ पल के लिए योगी के चेहरे पर भाव बदले, लेकिन उन्होंने खुद को संभाले रखा। इसके बाद वे मंच से नीचे उतरे, युवाओं के साथ सेल्फी ली और गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए। वहां से वे मां के अंतिम दर्शन के लिए उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे।

सीएम योगी अपनी मां की पार्थिव देह देखकर भावुक हो गए। वे कुछ देर तक पास खड़े होकर मां को एकटक निहारते रहे। सावित्री देवी ने शुक्रवार सुबह 10:45 बजे अंतिम सांस ली। वे 91 वर्ष की थीं। निधन के समय घर पर योगी के भाई महेंद्र और उनका परिवार मौजूद था। महेंद्र के मुताबिक, सुबह मां को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। वे करीब एक साल से बोल भी नहीं पा रही थीं। शनिवार को ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पीएम मोदी, अमित शाह समेत नेताओं ने जताया शोक

मां के निधन की खबर सार्वजनिक होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मां का जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने शोक की इस घड़ी में योगी और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी शोक संदेश जारी किए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सावित्री देवी को आध्यात्मिक रूप से मजबूत महिला बताते हुए श्रद्धांजलि दी। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने भी दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

विपक्ष की ओर से उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि सावित्री देवी के निधन से पूरा गांव और क्षेत्र शोक में है।

पिता के निधन पर भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे योगी

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का अप्रैल 2020 में 89 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था। वे वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे। कोरोना महामारी के दौरान पिता के निधन के समय योगी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। तब उन्होंने कहा था कि उनके पिता की इच्छा भी यही रही होगी कि वे देश और प्रदेश के लोगों की सेवा करें।

संन्यास लेने पर मां ने दी थी फल-चावल और रुपए की भिक्षा

योगी आदित्यनाथ का मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। वर्ष 1993 में घर छोड़कर नाथ संप्रदाय में दीक्षा लेने के बाद वे संन्यासी बन गए थे। शुरुआत में परिवार को लगा था कि वे नौकरी के सिलसिले में बाहर जा रहे हैं। बाद में जब मां को उनके संन्यास लेने की जानकारी मिली, तो उन्होंने बेटे को रोकने की कोशिश की थी। हालांकि, उनके संकल्प को समझते हुए सावित्री देवी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने बेटे को भिक्षा में फल, चावल और रुपए भी दिए थे।

पांच साल बाद गांव पहुंचे तो मां से पूछा था- पहचान लिया न मुझे?

मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी का अपनी मां से भावनात्मक जुड़ाव बना रहा। 3 मई 2022 को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद वे करीब पांच साल के अंतराल पर अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। वहां मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और मुस्कराते हुए पूछा था- 'पहचान लिया न मुझे?' मां ने भी उन्हें पहचानने की बात कही थी। जून 2024 में भी योगी ऋषिकेश एम्स में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। उस समय उन्होंने मां का हालचाल जाना था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन