Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st November 2026

ब्रेकिंग

हाथ जोड़कर एकटक निहारते रहे पार्थिव शरीर; निधन की खबर सुन भी पूरा किया भाषण

7 लाख करोड़ रुपए जुटाने का दावा; कर्मचारियों की संपत्ति भी पहुंची अरबों डॉलर में

21 नवंबर को पहला मुहूर्त, दिसंबर तक 11 शुभ तारीखें; 16 दिसंबर से लगेगा खरमास

जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को जिम्मेदारी; कोको पाढ़ी ओडिशा, नरेश ठाकुर गुजरात भेजे गए

979 एकड़ जमीन की तलाश शुरू; 2400 मीटर का रनवे बनाने का प्रस्ताव

बस्तर में बनेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट : 979 एकड़ जमीन की तलाश शुरू; 2400 मीटर का रनवे बनाने का प्रस्ताव

News Affair Team

Fri, Nov 20, 2026

जगदलपुर.

बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में नए एयरपोर्ट की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसके लिए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विमानन संचालनालय, नवा रायपुर ने इस संबंध में जिला प्रशासन से संभावित स्थलों की विस्तृत जानकारी मांगी है।

प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए करीब 396 हेक्टेयर यानी 979 एकड़ जमीन की जरूरत बताई गई है। इसमें 2400 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे प्रस्तावित है। जमीन की अनुशंसा मिलने के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) संबंधित स्थल का पूर्व-व्यवहार्यता अध्ययन और ऑब्स्टेकल लिमिटेशन सरफेस (OLS) सर्वे करेगा।

रनवे के लिए 4400 मीटर लंबा क्षेत्र जरूरी

प्रस्ताव के अनुसार, रनवे की मध्य रेखा के एक तरफ 500 मीटर और दूसरी तरफ 400 मीटर तक जमीन खाली रखनी होगी। इसके अलावा रनवे के दोनों सिरों पर कम से कम 1000-1000 मीटर का खाली क्षेत्र जरूरी होगा। इस तरह रनवे सहित करीब 4400 मीटर लंबाई और 900 मीटर चौड़ाई का क्षेत्र उपलब्ध कराना होगा।

जमीन के दस्तावेजों से लेकर पहाड़ियों तक की होगी जांच

जिला प्रशासन को संभावित स्थल के गांव, तहसील, नजदीकी शहर से दूरी, कुल रकबा, खसरा नंबर, नक्शा और GPS निर्देशांक की जानकारी देनी होगी। साथ ही जमीन शासकीय, निजी, वन या राजस्व किस श्रेणी में आती है, इसका भी विवरण देना होगा।

प्रस्तावित जमीन अतिक्रमण और विवाद से मुक्त होनी चाहिए। इसके अलावा आसपास की पहाड़ियों, ऊंची इमारतों, मोबाइल टावर और हाईटेंशन बिजली लाइनों की स्थिति की जानकारी भी जुटाई जाएगी। स्थल तक सड़क और रेल संपर्क, बिजली तथा पानी की उपलब्धता का भी आकलन किया जाएगा।

AAI की रिपोर्ट के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की पहल पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण राज्य सरकार की अनुशंसा के आधार पर चिन्हित स्थलों का निशुल्क पूर्व-व्यवहार्यता अध्ययन और OLS सर्वे करेगा। सर्वे रिपोर्ट से यह पता चलेगा कि संबंधित स्थल पर एयरपोर्ट निर्माण तकनीकी रूप से संभव है या नहीं।

यदि स्थल उपयुक्त पाया जाता है, तो आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जा सकेगी। नए एयरपोर्ट की संभावनाओं से बस्तर में पर्यटन, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

क्या होता है ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट?

एयरपोर्ट के विकास और विस्तार की बात आती है, तो ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड दो शब्द अक्सर सुनने को मिलते हैं। दोनों का संबंध हवाई अड्डों के निर्माण से है, लेकिन इनके विकसित होने का तरीका अलग-अलग होता है। ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट ऐसी जगह बनाया जाता है, जहां पहले से कोई एयरपोर्ट मौजूद नहीं होता। वहीं, ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट पहले से संचालित हवाई अड्डे के विस्तार या आधुनिकीकरण से जुड़ा होता है।

खाली जमीन पर शुरू से तैयार होता है ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण पूरी तरह नए स्थान पर किया जाता है। इसके लिए ऐसी जमीन चुनी जाती है, जहां पहले से एयरपोर्ट का बुनियादी ढांचा मौजूद न हो। यह जमीन कृषि क्षेत्र, बंजर भूमि या अन्य उपयुक्त स्थान हो सकती है। यहां एयरपोर्ट की पूरी व्यवस्था शून्य से विकसित की जाती है। इसमें रनवे, यात्री टर्मिनल, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर, पार्किंग, कार्गो सुविधाएं और एयरपोर्ट तक पहुंचने वाली सड़कें नए सिरे से बनाई जाती हैं।

ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट में पुराने ढांचे का होता है विस्तार

ग्रीनफील्ड के विपरीत ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट पहले से मौजूद हवाई अड्डे को विकसित करने की प्रक्रिया है। इसमें मौजूदा रनवे, टर्मिनल और अन्य सुविधाओं का विस्तार या आधुनिकीकरण किया जाता है।

उदाहरण के तौर पर, किसी एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर नया टर्मिनल बनाया जाए, रनवे का विस्तार किया जाए या आधुनिक सुविधाएं जोड़ी जाएं, तो यह ब्राउनफील्ड विकास कहलाता है।

क्यों बनाए जाते हैं ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट?

जब किसी शहर के मौजूदा एयरपोर्ट पर यात्रियों और विमानों की आवाजाही बढ़ जाती है और आसपास जमीन की कमी के कारण विस्तार करना मुश्किल हो जाता है, तब नए स्थान पर एयरपोर्ट बनाने की जरूरत महसूस होती है।

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट इसी जरूरत को पूरा करने का एक विकल्प है। इससे मौजूदा एयरपोर्ट पर यातायात का दबाव कम करने के साथ नए क्षेत्रों को हवाई संपर्क से जोड़ने की संभावना बनती है।

उत्तर प्रदेश का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इसका उदाहरण है। इसे दिल्ली-एनसीआर की बढ़ती हवाई यातायात जरूरतों को पूरा करने और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दबाव कम करने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।

इस तरह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट केवल नया हवाई अड्डा बनाने की परियोजना नहीं है, बल्कि भविष्य की यात्री जरूरतों, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाने वाला बुनियादी ढांचा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन