Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st November 2026

ब्रेकिंग

हाथ जोड़कर एकटक निहारते रहे पार्थिव शरीर; निधन की खबर सुन भी पूरा किया भाषण

7 लाख करोड़ रुपए जुटाने का दावा; कर्मचारियों की संपत्ति भी पहुंची अरबों डॉलर में

21 नवंबर को पहला मुहूर्त, दिसंबर तक 11 शुभ तारीखें; 16 दिसंबर से लगेगा खरमास

जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को जिम्मेदारी; कोको पाढ़ी ओडिशा, नरेश ठाकुर गुजरात भेजे गए

979 एकड़ जमीन की तलाश शुरू; 2400 मीटर का रनवे बनाने का प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिव बदले : जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को जिम्मेदारी; कोको पाढ़ी ओडिशा, नरेश ठाकुर गुजरात भेजे गए

News Affair Team

Fri, Nov 20, 2026

रायपुर.

कांग्रेस ने संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 81 सचिवों की नियुक्ति और जिम्मेदारियों में बदलाव की सूची जारी की है। इस बदलाव का असर छत्तीसगढ़ संगठन पर भी पड़ा है। अब जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव होंगे। इससे पहले यह जिम्मेदारी विजय जांगिड और एसए संपत कुमार संभाल रहे थे।

वहीं, जरिता लैतफलांग को छत्तीसगढ़ के प्रभार से मुक्त कर पूर्वोत्तर राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को भी दूसरे राज्यों में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोको पाढ़ी को ओडिशा और नरेश ठाकुर को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का प्रभारी सचिव बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने नई नियुक्तियों को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है। पार्टी के अनुसार, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

कोको पाढ़ी ओडिशा, नरेश ठाकुर गुजरात के प्रभारी

AICC के फेरबदल में छत्तीसगढ़ के नेताओं को दूसरे राज्यों में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। कोको पाढ़ी ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का काम देखेंगे, जबकि नरेश ठाकुर गुजरात PCC के प्रभारी सचिव बनाए गए हैं।

वहीं, जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालेंगे। इस तरह राज्य के भीतर और बाहर दोनों स्तरों पर कांग्रेस नेताओं की भूमिका बदली गई है।

देवेंद्र यादव समेत 25 नेताओं की जिम्मेदारी बदली

संगठनात्मक फेरबदल में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को AICC सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वे गुजरात PCC के प्रभारी सचिव के रूप में काम कर रहे थे।

इसके अलावा विजय जांगिड और एसए संपत कुमार सहित कुल 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से हटाया गया है। पार्टी ने नई नियुक्तियों के जरिए कई राज्यों में संगठनात्मक दायित्वों का पुनर्वितरण किया है।

कई राज्यों और विभागों में नई नियुक्तियां

AICC की सूची में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, असम, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बदलाव किए गए हैं। राज्यों के अलावा पार्टी के संचार, प्रचार-प्रसार, मीडिया, सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया विभागों में भी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कसा तंज

कांग्रेस के इस संगठनात्मक फेरबदल पर भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे कांग्रेस की गुटबाजी का नतीजा बताया है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस फेरबदल को संगठनात्मक नियुक्तियों और जिम्मेदारियों में बदलाव के तौर पर जारी किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन