Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

21st November 2026

ब्रेकिंग

हाथ जोड़कर एकटक निहारते रहे पार्थिव शरीर; निधन की खबर सुन भी पूरा किया भाषण

7 लाख करोड़ रुपए जुटाने का दावा; कर्मचारियों की संपत्ति भी पहुंची अरबों डॉलर में

21 नवंबर को पहला मुहूर्त, दिसंबर तक 11 शुभ तारीखें; 16 दिसंबर से लगेगा खरमास

जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को जिम्मेदारी; कोको पाढ़ी ओडिशा, नरेश ठाकुर गुजरात भेजे गए

979 एकड़ जमीन की तलाश शुरू; 2400 मीटर का रनवे बनाने का प्रस्ताव

रेड लाइट एरिया से CM ऑफिस तक पहुंचा सफर : पत्रकारिता, रंगमंच के बाद अब सरकार की डिजिटल टीम में मोहनीश श्रीवास्तव को जिम्मेदारी

News Affair Team

Fri, Nov 20, 2026

रायपुर.

इलाहाबाद (प्रयागराज) के रेड लाइट एरिया में मानव तस्करी और HIV/AIDS के खिलाफ जागरूकता अभियान से शुरू हुआ मोहनीश श्रीवास्तव का सफर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय और सरकारी जनसंपर्क के डिजिटल संचार तक पहुंच चुका है। दो दशक से अधिक की इस यात्रा में उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता, रंगकर्मी, अभिनेता, पत्रकार और डिजिटल कम्युनिकेशन रणनीतिकार के रूप में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाई हैं।

वर्ष 2002 में मोहनीश ने पत्रकारिता को अपना कर्मक्षेत्र बनाया। अमर उजाला, राजस्थान पत्रिका और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में काम किया। दैनिक भास्कर डिजिटल में करीब आठ वर्षों तक महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाईं। इस दौरान डिजिटल न्यूजरूम संचालन, टीम नेतृत्व, संपादकीय योजना और डिजिटल पब्लिशिंग का अनुभव हासिल किया।

सामाजिक अभियानों से 'परिवर्तन' की शुरुआत

पत्रकारिता में आने से पहले मोहनीश सामाजिक संस्था शक्ति वाहिनी से जुड़े थे। इलाहाबाद के रेड लाइट एरिया में मानव तस्करी और HIV/AIDS के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इसी दौरान उन्हें इंडो-नेपाल सद्भावना यात्रा में शामिल होने का अवसर मिला। उस समय नेपाल में माओवादी गतिविधियों के कारण भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चुनौतियां थीं। यात्रा के दौरान ही उन्होंने अपनी सामाजिक संस्था 'परिवर्तन' की शुरुआत की।

इस संस्था के माध्यम से HIV/AIDS जागरूकता के साथ रेलवे प्लेटफॉर्म पर रहने वाले बच्चों और बीड़ी बनाने वाली महिलाओं के बीच काम किया। बाद में एक आर्थिक अनुसंधान संस्थान से जुड़कर शहरी गरीबों और बेघर लोगों के मुद्दों पर भी काम किया। परिवर्तन ट्रस्ट के जरिए घरेलू कामगार महिलाओं के लिए हस्तशिल्प कार्यशालाएं आयोजित की गईं।

रंगमंच से विज्ञापन फिल्मों तक का सफर

सामाजिक कार्यों के साथ उनका जुड़ाव रंगमंच से भी रहा। उन्होंने कई नाटकों में अभिनय किया। इसके अलावा बॉलीवुड और टॉलीवुड से जुड़े प्रोजेक्ट्स तथा तमिल भाषा की विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया।

रिपोर्टिंग के लिए मिले कई सम्मान

पत्रकारिता के दौरान उनकी रिपोर्टिंग को कई सम्मान मिले। वर्ष 2010 में हरिद्वार कुंभ कवरेज के लिए उत्तराखंड सरकार ने सम्मानित किया। वर्ष 2012 में जयपुर बाढ़ की रिपोर्टिंग और 2013 में निर्भया मामले की रिपोर्टिंग के लिए राजस्थान पत्रिका में रहते हुए सम्मान मिला।

वर्ष 2014 में जयपुर में महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों की रिपोर्टिंग के लिए एक स्थानीय संस्था और विधायक ने सम्मानित किया। वर्ष 2015 में विश्व संवाद केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तत्कालीन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने उन्हें 'नारद सम्मान' प्रदान किया। दैनिक भास्कर ने 2024 में रिपोर्टिंग के लिए और प्रयागराज नगर निगम ने महाकुंभ 2025 के कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र दिया। रंगमंच और सामाजिक कार्यों के लिए भी उन्हें कई सम्मान मिले हैं।

महाकुंभ से बिहार सरकार के डिजिटल कम्युनिकेशन तक

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में उन्होंने प्रयागराज नगर पालिका के लिए जनसंपर्क एवं IEC (Information, Education and Communication) गतिविधियों में योगदान दिया। साथ ही महापौर से जुड़ी जनसंपर्क एवं डिजिटल संचार गतिविधियों में भी काम किया।

इसके बाद वे बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के डिजिटल कम्युनिकेशन कार्यों से जुड़े। यहां उन्होंने 48 सरकारी सोशल मीडिया हैंडल के प्रबंधन और संचार रणनीति की जिम्मेदारी संभाली। उनके नेतृत्व में तैयार एक AI आधारित कम्युनिकेशन कैंपेन को India AI Impact Summit & Expo 2026 में प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कार्यालय के डिजिटल संचार की जिम्मेदारी

मार्च 2026 से मोहनीश श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और जनसंपर्क विभाग (DPR) से संबंधित सोशल मीडिया एवं रणनीतिक संचार गतिविधियों में सोशल मीडिया कंसल्टेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं।

यहां उनकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को डिजिटल माध्यमों से लोगों तक पहुंचाना है। उनके कार्यक्षेत्र में सोशल मीडिया रणनीति, क्रिएटिव कॉपी, ग्राफिक्स, कैरोसेल, रील्स, वीडियो स्क्रिप्ट, लाभार्थियों की कहानियां और डिजिटल कैंपेन शामिल हैं। वे सरकारी योजनाओं के आंकड़ों के साथ उनके जमीनी प्रभाव और लाभार्थियों के अनुभवों को भी संचार का हिस्सा बनाते हैं।

The Craft Voices के जरिए रचनात्मक पहल

डिजिटल मीडिया और सरकारी संचार के साथ वे The Craft Voices – An Art Studio के माध्यम से PR, रणनीतिक संचार और क्रिएटिव कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी अपनी पेशेवर पहल को आगे बढ़ा रहे हैं।

सामाजिक सरोकारों से डिजिटल संचार तक

मोहनीश श्रीवास्तव की यात्रा में सामाजिक अभियानों की संवेदनशीलता, रंगमंच की रचनात्मकता, पत्रकारिता का अनुभव और डिजिटल मीडिया की तकनीक एक साथ दिखाई देती है। इलाहाबाद में सामाजिक मुद्दों पर काम करने से लेकर आज सरकारी योजनाओं और विकास की कहानियों को डिजिटल माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने तक, उनकी पेशेवर भूमिका लगातार बदलती रही है। इस सफर की खास बात यही है कि माध्यम और जिम्मेदारियां बदलने के बावजूद लोगों से जुड़ाव उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा बना रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन