Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

26th May 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रपति भवन में पद्म सम्मान समारोह; हरमनप्रीत कौर समेत 66 हस्तियां सम्मानित

गृहमंत्री ने डायल-112 पर कॉल कर परखा रिस्पांस टाइम; मौके पर पहुंची टीम का किया निरीक्षण

प्रयागराज में पादरी ने प्रिंसिपल से किया गैंगरेप; बेटे और सचिव ने भी दिया साथ

दूसरी महिला से अफेयर का था शक, हंसिए से किया हमला

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष ने कहा- कहा- धीरेन्द्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी

ट्रम्प बोले- मोदी महान हैं, मैं उनका बड़ा फैन हूं : कहा- भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है

News Affair Team

Mon, May 25, 2026

वाशिंगटन/नईदिल्ली.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “महान दोस्त” बताते हुए कहा कि वह मोदी के बहुत बड़े फैन हैं। ट्रम्प ने यह भी कहा कि भारत अमेरिका पर “100% भरोसा” कर सकता है और जरूरत पड़ने पर सीधे अमेरिका को कॉल कर सकता है।

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में ट्रम्प ने फोन के जरिए लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी को उनका नमस्कार कहें।

ट्रम्प ने कहा,

मुझे भारत से प्यार है। प्रधानमंत्री मोदी महान हैं, वह मेरे दोस्त हैं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। भारत और अमेरिका पहले कभी इतने करीब नहीं रहे।

उन्होंने आगे कहा,

भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है। अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत होगी, तो उन्हें पता है कि कहां कॉल करना है।

ट्रेड डील और टैरिफ के बीच आया बयान

ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते और टैरिफ को लेकर लगातार बातचीत चल रही है। दोनों देश रक्षा, टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

अमेरिका हाल के महीनों में कई भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढ़ा चुका है, हालांकि फरवरी में कुछ उत्पादों पर शुल्क घटाने का फैसला भी लिया गया था। ऐसे माहौल में ट्रम्प का यह बयान दोनों देशों के रिश्तों में भरोसे और साझेदारी का संकेत माना जा रहा है।

QUAD और इंडो-पैसिफिक रणनीति में बढ़ा सहयोग

भारत और अमेरिका के रिश्ते केवल व्यापार तक सीमित नहीं हैं। QUAD, इंडो-पैसिफिक सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी रणनीति और रक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर भी दोनों देशों की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही व्यापार समझौता हो सकता है। उन्होंने भारत-अमेरिका रिश्तों को “नई ऊंचाई” पर बताया।

रूबियो 26 मई को होने वाली QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने भारत पहुंचे हैं। इस बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी।

ट्रम्प पहले भी कर चुके हैं मोदी की तारीफ

डोनाल्ड ट्रम्प कई मौकों पर प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक रूप से तारीफ कर चुके हैं।

  • 2019 के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में उन्होंने मोदी को भारत का सबसे सम्मानित नेता बताया था।

  • 2020 के ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम में मोदी को “टफ नेगोशिएटर” और “असाधारण नेता” कहा था।

  • 2024 के अमेरिकी चुनाव प्रचार के दौरान भी ट्रम्प ने कहा था कि मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं और उनके कार्यकाल में भारत-अमेरिका रिश्ते मजबूत हुए।

2 साल में 11 बार हुई फोन पर बातचीत

जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 के बीच मोदी और ट्रम्प के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। इनमें व्यापार समझौता, रक्षा सहयोग, आतंकवाद, भारत-पाक तनाव, पश्चिम एशिया संकट और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषय शामिल रहे।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद ट्रम्प ने मोदी को फोन कर अमेरिका के समर्थन का भरोसा दिया था। वहीं ऑपरेशन सिंदूर और ईरान-इजराइल तनाव पर भी दोनों नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई थी।

अमेरिकी राजदूत बोले- ट्रम्प हमेशा मोदी के बारे में पूछते हैं

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प जब भी उनसे बात करते हैं, तो प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र जरूर करते हैं।

उन्होंने कहा,

भारत और अमेरिका अब साझा सफलता के नए दौर में पहुंच चुके हैं। व्यापार और निवेश सहयोग रिकॉर्ड स्तर पर है।

गोर के मुताबिक नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने इस साल अमेरिका में 20.5 अरब डॉलर के निवेश लाने में मदद की है।

जयशंकर बोले- नई दिशा में बढ़ रही साझेदारी

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देश व्यापार, रक्षा, टेक्नोलॉजी, AI, ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्र में तेजी से सहयोग बढ़ा रहे हैं।

जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ साझा कार्रवाई पर जोर देते हुए कहा कि इस मामले में “जीरो टॉलरेंस” की नीति जरूरी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन