Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

17th October 2026

ब्रेकिंग

प्रतिमा और पूरा पंडाल जला; लकड़ी का मंदिर कुछ ही देर में खाक, वजह की जांच जारी

17 अक्टूबर से स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन; 18 अक्टूबर तक चॉइस लॉक करने का समय

दुर्ग संभाग में 118 परियोजनाएं, 1,349 किमी नहरें; 42 हजार से अधिक किसानों को मिला लाभ

व्यापारियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से तुरंत राहत नहीं, कहा- सब समझदारी दिखाएं

जापान ने गलती से जारी किया 9.9 का अलर्ट, 8 मिनट बाद चेतावनी वापस ली; एजेंसी ने मांगी माफी

घर मंगाई एनर्जी ड्रिंक, पैकेट खोलते ही निकला कॉकरोच : श्वेता तिवारी बोलीं- तुकाराम मुंढे जी, ध्यान दीजिए; 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर भी तंज

News Affair Team

Thu, Aug 20, 2026

मुंबई.

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के घर ऑनलाइन ऑर्डर की गई एनर्जी ड्रिंक के साथ कथित तौर पर कॉकरोच पहुंच गया। श्वेता ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर कर अपना अनुभव बताया। उन्होंने महाराष्ट्र FDA के चर्चित अधिकारी तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए खाद्य सुरक्षा पर सवाल उठाया।

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में बताया कि उन्होंने इंस्टामार्ट से रेड बुल ऑर्डर किया था। पैकेट खोलने के बाद उन्हें कॉकरोच दिखाई दिया, जो घर के अंदर भाग रहा था। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

श्वेता ने तुकाराम मुंढे से पूछा- आप कहां हैं, ध्यान दीजिए

दूसरे वीडियो में श्वेता ने कॉकरोच दिखाते हुए तुकाराम मुंढे को संबोधित किया। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या इस मामले में उन्हें तुकाराम मुंढे को टैग करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने उनसे इस मामले पर ध्यान देने की अपील की।

तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) में अधिकारी हैं। हाल के महीनों में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कार्रवाई को लेकर उनका नाम चर्चा में रहा है।

'कॉकरोच जनता पार्टी' पर भी साधा निशाना

श्वेता तिवारी का यह वीडियो सिर्फ कॉकरोच मिलने तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने इसके साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसे 'कॉकरोच जनता पार्टी' से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, इससे पहले श्वेता इस समूह से जुड़े विरोध-प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा था कि शिक्षा और बच्चों के भविष्य से जुड़े उनके मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।

हालांकि, श्वेता ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के समर्थन से साफ इनकार किया था। उनका आरोप था कि इस समूह की ओर से सोनम वांगचुक के आंदोलन का इस्तेमाल राजनीतिक एजेंडे के लिए किया जा रहा है।

दोस्त की पोस्ट भी की री-शेयर

कॉकरोच वाले वीडियो के साथ श्वेता ने अपने दोस्त की एक पोस्ट भी री-शेयर की। पोस्ट में श्वेता के कॉकरोच पसंद नहीं करने को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की गई थी। इसी संदर्भ में सोशल मीडिया यूजर्स इसे उनके पुराने बयान से जोड़कर देख रहे हैं।

'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन में नजर आ रही हैं श्वेता

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी इन दिनों रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 में नजर आ रही हैं। इससे पहले वह 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में पहचान बना चुकी हैं और रियलिटी शो 'बिग बॉस' की विजेता भी रह चुकी हैं।

हालांकि, फिलहाल सोशल मीडिया पर उनके नए टीवी प्रोजेक्ट से ज्यादा चर्चा इंस्टामार्ट से आए कथित कॉकरोच और उस पर उनके मजेदार अंदाज में किए गए कमेंट की हो रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन