Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

17th April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

IPL 2025 Final : RCB ने पहली बार जीता खिताब, 20 करोड़ रुपए के साथ मिली चमचमाती ट्रॉफी; PKBS को 12.5 करोड़

News Affair Team

Wed, Jun 4, 2025

स्पोर्ट्स डेस्क/ नई दिल्ली.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को उसका नया चैंपियन मिल गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को रोमांचक फाइनल मुकाबले में 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया। 18 सीजन के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी ने अपना पहला IPL खिताब जीता है। वहीं, पंजाब किंग्स की ट्रॉफी जीतने की उम्मीद एक बार फिर अधूरी रह गई।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 161 रन ही बना सकी। अंतिम ओवर तक चला मुकाबला सांसें रोक देने वाला था, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी ने बाजी पलट दी।

विजेता RCB को 20 करोड़ रुपये और IPL की चमचमाती ट्रॉफी मिली। रनर-अप पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपये मिले। तीसरे स्थान पर रही मुंबई इंडियंस को 7 करोड़ और चौथे स्थान की गुजरात टाइटंस को 6.5 करोड़ रुपये मिले हैं।

स्टार खिलाड़ी और व्यक्तिगत पुरस्कार

  • ऑरेंज कैप: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 759 रन

  • पर्पल कैप: प्रसिद्ध कृष्णा (RCB) – 25 विकेट

  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ सीजन: वैभव सूर्यवंशी (14 वर्षीय खिलाड़ी)

अन्य व्यक्तिगत अवॉर्ड्स

पुरस्कार

विजेता

अल्टीमेट फैंटेसी प्लेयर ऑफ सीजन

साई सुदर्शन

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ सीजन

साई सुदर्शन

मोस्ट बाउंड्री हिटर (चौके)

साई सुदर्शन

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट

सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)

मोस्ट सिक्स हिटर

निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स)

ग्रीन डॉट बॉल अवॉर्ड

मोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटंस)

बेस्ट कैच ऑफ सीजन

कमिंदु मेंडिस (सनराइजर्स हैदराबाद)

आरसीबी का इंतजार खत्म

आरसीबी के फैंस के लिए यह खिताब भावुक क्षण रहा। विराट कोहली की कप्तानी में मिली असफलताओं के बाद, टीम ने इस बार संतुलित प्रदर्शन करते हुए हर विभाग में खुद को साबित किया। कप्तान फाफ डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, राजत पाटीदार, और मो. सिराज जैसे खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में टीम को आगे बढ़ाया।

RCB ने 18 साल बाद रचा इतिहास

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन