Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

17th April 2026

ब्रेकिंग

शादी के दो साल बाद खुला राज; हैरान कर देने वाली मेडिकल कहानी

होटल का मेन्यू बदला, घरों में ठंडी रसोई, लोग बोले– “बुकिंग है, सिलेंडर नहीं”

बचपन की दोस्त वंशिका संग मसूरी में लेंगे सात फेरे; 2 करोड़ की वेडिंग और 20 हजार की थाली

3.21% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन; युद्ध और खाने-पीने की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

सिर्फ सैलरी देखकर नहीं तय होगी ‘अमीर OBC’ की पहचान

IPL 2025 Final : RCB ने 18 साल बाद रचा इतिहास, PBKS को 6 रन से हराया; मैदान पर ही रो पड़े विराट कोहली

News Affair Team

Wed, Jun 4, 2025

अहमदाबाद.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का पहला खिताब जीत लिया है। मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हरा दिया। इसी के साथ RCB IPL इतिहास की आठवीं चैंपियन टीम बन गई।

बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में पंजाब की टीम 184 रन ही बना सकी। मैच के हीरो रहे क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, विराट कोहली और जितेश शर्मा

तस्वीरों में देखिए जीत का जश्न...

RCB की जीत के हीरो

  • क्रुणाल पंड्या (4-0-17-2):

पावरप्ले के बाद गेंदबाजी करने आए क्रुणाल ने पहले ओवर में सिर्फ 3 रन दिए। उन्होंने प्रभसिमरन और इंग्लिस जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को आउट किया। उनकी सटीक गेंदबाजी ने मिडल ओवर में पंजाब की रन गति पर ब्रेक लगा दिया।

  • भुवनेश्वर कुमार (4-0-25-2):

भूवी ने शुरुआत में नियंत्रण बनाए रखा और फिर 17वें ओवर में एक ही ओवर में नेहल वाधेरा और स्टोयनिस को आउट कर पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

  • विराट कोहली (43 रन, 35 गेंद):

RCB की पारी को शुरुआत देने आए विराट ने 35 गेंदों में संयमित पारी खेली। उन्होंने पारी को संभाला और टीम को शुरुआती झटकों से उबारा। हालांकि वह 15वें ओवर में आउट हुए, लेकिन तब तक टीम मजबूत स्थिति में चुकी थी।

  • जितेश शर्मा (24 रन, 10 गेंद):

तेजी से रन बनाते हुए 2 छक्के और 2 चौके लगाए, जिससे RCB 190 के पार पहुंची। उनका स्ट्राइक रेट 240 रहा।

पंजाब की हार के दो बड़े कारण

  • ओस का आना:

क्वालिफायर-2 में पंजाब को ओस का फायदा मिला था, लेकिन फाइनल में ओस आने से स्पिनर्स को टर्न मिला और RCB के गेंदबाजों ने रन लुटने नहीं दिए।

  • बल्लेबाजों का प्रेशर में बिखरना:

प्रभसिमरन (22 गेंद, 26 रन) और नेहल वाधेरा (18 गेंद, 15 रन) जैसे बल्लेबाज फाइनल में रन नहीं बना सके। धीमी पारियों ने रन चेज को मुश्किल बना दिया।

फाइनल का टर्निंग पॉइंट:

9 ओवर के बाद पंजाब मजबूत स्थिति में था, लेकिन 10वें ओवर में श्रेयस अय्यर के आउट होते ही पंजाब की लय टूट गई। उन्होंने पिछले मैच में 87 रन बनाए थे, लेकिन इस बार सिर्फ 1 रन पर आउट हो गए। 13वें ओवर में जोश इंग्लिस (39 रन) का विकेट भी पंजाब की हार की दिशा तय कर गया।

IPL के अब तक के चैंपियन:

टीम

खिताबों की संख्या

मुंबई इंडियंस

5

चेन्नई सुपर किंग्स

5

कोलकाता नाइट राइडर्स

3

राजस्थान रॉयल्स

1

सनराइजर्स हैदराबाद

1

डेक्कन चार्जर्स

1

गुजरात जायंट्स

1

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

1 (नई विजेता)

RCB फैंस का इंतजार हुआ खत्म

मैच खत्म होते ही RCB फैंस की 18 साल की प्रतीक्षा खुशी के आंसुओं में बदल गई। यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि एक युग का अंत थी, जिसमें RCB हर बार "अबकी बार" की उम्मीदों के साथ उतरती थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन