Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

10th November 2026

ब्रेकिंग

21 KM की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु,; 2 हजार किलो हलवे से बने गिरिराज

3 महिलाओं का भी किया था यौन शोषण; जज बोले- आप बन चुके थे ‘यौन शिकारी’

पुणे-वडोदरा रेस में आगे; नई फ्रेंचाइजी की कीमत ₹8,900 करोड़ से ज्यादा हो सकती है

नक्सल मुक्त पंचायतों को ₹1 करोड़ देने का वादा कहां गया; राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार करें प्रधानमंत्री

9 संस्थानों के सभी खाद्य नमूने जांच में अमानक; पनीर, दही भी गुणवत्ता पर खरी नहीं उतरी

"अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा" : PM मोदी बोले- देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त; दिवाली पर बस्तर में जवानों के बीच पहुंचे

जगदलपुर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में CRPF जवानों के साथ दिवाली मनाई। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह 13वां मौका है, जब वे दीपावली पर जवानों के बीच पहुंचे हैं। बस्तर के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस में उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाई और त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में यह पहली दिवाली है। कभी नक्सली आतंक के लिए पहचाने जाने वाले इस इलाके में अब विकास की नई लहर दिखाई दे रही है। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हथियार उठाने वाले नक्सली अब जा चुके हैं, लेकिन अब देश को दिमागी नक्सलियों से भी लड़ना होगा। ऐसे लोग विचारों के जरिए लोगों को संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं।

5 तस्वीरों में देखिए पीएम मोदी की जवानों के साथ दीपावली...

'आप सभी मेरे परिवार का हिस्सा, आपके बीच दिवाली मनाने आया हूं'

प्रधानमंत्री ने जवानों से कहा कि देश और दुनिया के करोड़ों भारतीय रोशनी का यह त्योहार अपने परिवार और अपनों के साथ मना रहे हैं। लोग दूर-दूर से घर लौटकर इस पर्व में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं भी आपके बीच दिवाली मनाने आया हूं। आप सभी मेरे परिवार का हिस्सा हैं।'

मोदी ने कहा कि बस्तर के जंगलों में कभी नक्सलवाद का आतंक था। सुरक्षा बलों के बलिदान और समर्पण से अब इस इलाके से नक्सलवाद खत्म हुआ है और विकास की नई लहर शुरू हुई है। उन्होंने जवानों के योगदान को इस बदलाव का बड़ा आधार बताया।

'सही इरादे और नीतियों से मिली नक्सलवाद के खिलाफ सफलता'

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी बड़ी सफलता के लिए सही इरादे और सही नीतियां जरूरी होती हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने एक के बाद एक कई कड़े फैसले लिए। इनमें कुछ ऐसे कदम भी शामिल थे, जिनकी जानकारी आम लोगों तक नहीं पहुंची।

उन्होंने कहा कि इन फैसलों से नक्सलियों और अलगाववादियों की फंडिंग पर चोट पहुंची। नकली नोटों के नेटवर्क को खत्म करने से उनकी आर्थिक ताकत कमजोर हुई और सप्लाई लाइन बाधित हुई। इसका असर हथियारों की आपूर्ति, नक्सलियों की आवाजाही और नए लोगों की भर्ती पर भी पड़ा।

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सामने आया दौरे का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाने की जानकारी दी। इसके बाद वे करनपुर स्थित CRPF कैंप पहुंचे।

दौरे की जानकारी प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों को भी पहले नहीं थी। प्रधानमंत्री की पोस्ट के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनके आगमन का स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'नक्सल मुक्त बस्तर में प्रधानमंत्री जी का स्वागत है।'

प्रधानमंत्री का यह दौरा बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान और विकास की बदलती तस्वीर के बीच अहम माना जा रहा है। जवानों के साथ दिवाली मनाकर उन्होंने सुरक्षा बलों के योगदान और उनके बलिदान को सम्मान दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन