इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत : 68वें ओवर में लगी चोट, स्कैन में अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि; कम से कम छह हफ्ते रहेंगे बाहर
मैनचेस्टर / स्पोर्ट्स डेस्क.
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पुष्टि की है कि पंत के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है और उन्हें कम से कम छह हफ्ते का आराम जरूरी बताया गया है।
मैच के पहले दिन इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस वोक्स की एक धीमी यॉर्कर गेंद को रिवर्स स्वीप खेलते समय पंत चोटिल हो गए। गेंद उनके बैट से लगकर सीधे जूते से टकराई और उसके बाद वह दर्द से कराहते नजर आए। जूता खोलने पर सूजन साफ दिखी। फिजियो टीम की जांच के बाद उन्हें स्टेचर वैन के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया।

रिटायर्ड हर्ट, स्कोर था 37 रन
पंत उस वक्त 37 रन बनाकर खेल रहे थे और साई सुदर्शन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी कर चुके थे। स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई और अब उनकी वापसी की संभावना लगभग नगण्य है।
मैच के अन्य मुख्य क्षण:
फारुख इंजीनियर और क्लाइव लॉयड के नाम स्टैंड
ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारत के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड के नाम पर स्टैंड का नाम रखा गया। दोनों दिग्गजों ने घंटी बजाकर मैच की शुरुआत की।
भारत ने लगातार 14वां टॉस गंवाया

टीम इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 14वां टॉस गंवाया। इस सीरीज के सभी टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीते।
अंशुल कम्बोज ने किया टेस्ट डेब्यू
रणजी ट्रॉफी में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले अंशुल कम्बोज ने इस मैच में भारत के लिए डेब्यू किया।
यशस्वी जायसवाल का टूटा बैट, फिर जड़ी फिफ्टी

जायसवाल के बैट का हैंडल टूट गया लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई और फिफ्टी लगाई। इसी के साथ इंग्लैंड में 1000 टेस्ट रन पूरे किए।
सुदर्शन को जीवनदान मिला
साई सुदर्शन को 20 रन पर जीवनदान मिला, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने भी अर्धशतक जड़ दिया।
दो बड़े रिकॉर्ड पंत के नाम

1. घर से बाहर किसी एक देश में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बने पंत।
2. इंग्लैंड में 1000 रन पूरे कर उन्होंने सचिन, द्रविड़ और कोहली की लिस्ट में जगह बनाई।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन