Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

28th August 2026

ब्रेकिंग

CM साय ने किया शुभारंभ; चुने गए बच्चों को मिलेगी स्पेशल एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग; बेंगलुरु में शुभांशु शुक्ला से मुलाकात

11:30 बजे भरी उड़ान, 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास खेत में गिरा; 5 फीट की दीवार तोड़कर बिखरा मलबा

5 किलो से ज्यादा नहीं मिलेगी, 30 दिन में 35% बढ़े दाम; सरकार ने 10 लाख टन इंपोर्ट को दी मंजूरी

CM मोहन यादव ने सपत्नीक किया हवन-पूजन; बोले- नई पीढ़ी तक पहुंचेगा सनातन ज्ञान

भोजराज नाग ने कहा- महादेव से प्रार्थना कर पानी रोक दिया; कांग्रेस ने पूछा- महंगाई भी रोकेंगे?

भारत में लॉन्च हुई पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार Wagon-R Bioflex : 85% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल E85 ईंधन पर चलेगी; कीमत 7.24 लाख से शुरू

News Affair Team

Tue, Jun 16, 2026

नई दिल्ली.

मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगन-आर बायोफ्लेक्स (Wagon-R Bioflex) लॉन्च कर दी है। यह कार E85 फ्यूल यानी 85% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर चलेगी। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 7.24 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तय की है और इसे दो वैरिएंट में पेश किया गया है।

नई वैगन-आर बायोफ्लेक्स स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में करीब 86 हजार रुपए महंगी है, जबकि कमर्शियल सेगमेंट की वैगन-आर टूर H3 के मुकाबले इसकी कीमत 1.35 लाख से 2.25 लाख रुपए ज्यादा है।

E85 फ्यूल के लिए खास तकनीकी बदलाव

इस कार में डिजाइन के बजाय तकनीक पर बड़ा बदलाव किया गया है। इंजन को फ्लेक्स-फ्यूल के अनुसार मॉडिफाई किया गया है। इसमें नए फ्यूल इंजेक्टर्स, हाई-प्रेशर फ्यूल पंप, एथेनॉल-रेसिस्टेंट फ्यूल लाइन्स, री-कैलिब्रेटेड ECU और स्पेशल एथेनॉल सेंसर शामिल हैं।

कंपनी के मुताबिक ECU कार का “ब्रेन” है, जो फ्यूल के अनुसार इंजन की परफॉर्मेंस को एडजस्ट करता है, जबकि सेंसर फ्यूल में एथेनॉल की मात्रा को मापकर सिस्टम को जानकारी देता है।

1.2-लीटर इंजन, परफॉर्मेंस में हल्का बदलाव

वैगन-आर बायोफ्लेक्स में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन को फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ अपग्रेड किया गया है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक पावर और माइलेज आंकड़े जारी नहीं किए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार E85 फ्यूल पर माइलेज में लगभग 24% तक गिरावट संभव है। स्टैंडर्ड पेट्रोल वैगन-आर मैनुअल में 23.56 kmpl तक का माइलेज मिलता है।

एक्सटीरियर: वही डिजाइन, नई पहचान

कार का लुक रेगुलर वैगन-आर जैसा ही रखा गया है, लेकिन “Flex Fuel” बैजिंग और ग्राफिक्स से इसे अलग पहचान दी गई है। टेलगेट पर क्रोम बैज और बॉडी पर फ्लेक्स-फ्यूल मार्किंग दी गई है।

इंटीरियर: डुअल-टोन केबिन और प्रैक्टिकल लेआउट

केबिन में ब्लैक और बेज डुअल-टोन थीम दी गई है। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैनुअल AC, पावर विंडो और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। टॉल-बॉय डिजाइन की वजह से पीछे की सीटों में बेहतर स्पेस और हेडरूम मिलता है।

सेफ्टी फीचर्स में बड़ा अपडेट

नई वैगन-आर बायोफ्लेक्स में 6 एयरबैग, ABS with EBD, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड सेंसिटिव डोर लॉक जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन