Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

17th October 2026

ब्रेकिंग

प्रतिमा और पूरा पंडाल जला; लकड़ी का मंदिर कुछ ही देर में खाक, वजह की जांच जारी

17 अक्टूबर से स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन; 18 अक्टूबर तक चॉइस लॉक करने का समय

दुर्ग संभाग में 118 परियोजनाएं, 1,349 किमी नहरें; 42 हजार से अधिक किसानों को मिला लाभ

व्यापारियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से तुरंत राहत नहीं, कहा- सब समझदारी दिखाएं

जापान ने गलती से जारी किया 9.9 का अलर्ट, 8 मिनट बाद चेतावनी वापस ली; एजेंसी ने मांगी माफी

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों का हंगाम, बैरिकेडिंग तोड़ी : नंदी हॉल में घुसने की कोशिश; रोकने पर 4 सुरक्षाकर्मी घायल, 30 लोगों पर FIR

News Affair Team

Wed, Aug 26, 2026

उज्जैन.

महाकाल मंदिर में बुधवार को ओंकारेश्वर से कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं के एक समूह ने दर्शन के दौरान हंगामा कर दिया। नंदी हॉल में जाने की मांग को लेकर कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की। उन्हें रोकने के दौरान मंदिर के 4 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इनमें 2 को पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

बताया जा रहा है कि करीब 100 श्रद्धालु ओंकारेश्वर के खेड़ीघाट से कांवड़ लेकर महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे थे। इनमें कुछ लोग बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नाम वाली टी-शर्ट पहने हुए थे।

बैरिकेडिंग पार कर नंदी हॉल की ओर बढ़े

दर्शन के दौरान कांवड़ियों के समूह में शामिल कुछ लोगों ने नंदी हॉल में प्रवेश करने की कोशिश की। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें निर्धारित व्यवस्था के अनुसार रोकने का प्रयास किया।

आरोप है कि रोकने के बावजूद कुछ लोग आगे बढ़ते रहे और बैरिकेडिंग कूदकर अंदर जाने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। धक्का-मुक्की के बीच बैरिकेड्स गिर गए, जिससे कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई और मारपीट भी हुई।

हंगामा करने वालों को थाने ले गई पुलिस

स्थिति बिगड़ने के बाद मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने कुछ लोगों को मौके से पकड़ा। उन्हें महाकाल थाने ले जाया गया। मामले में पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दान पेटियां हटाने और गर्भगृह में जाने का भी आरोप

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, कुछ लोगों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और दर्शन व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की। समिति का आरोप है कि बैरिकेडिंग समेत अन्य व्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाया गया।

इसके अलावा कुछ लोगों पर दान पेटियों को हटाने और बिना अनुमति गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश का भी आरोप है। मंदिर समिति अब घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है।

CCTV फुटेज से होगी पहचान

घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस और मंदिर प्रबंधन उपलब्ध CCTV फुटेज के आधार पर हंगामे में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन