Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

17th October 2026

ब्रेकिंग

प्रतिमा और पूरा पंडाल जला; लकड़ी का मंदिर कुछ ही देर में खाक, वजह की जांच जारी

17 अक्टूबर से स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन; 18 अक्टूबर तक चॉइस लॉक करने का समय

दुर्ग संभाग में 118 परियोजनाएं, 1,349 किमी नहरें; 42 हजार से अधिक किसानों को मिला लाभ

व्यापारियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से तुरंत राहत नहीं, कहा- सब समझदारी दिखाएं

जापान ने गलती से जारी किया 9.9 का अलर्ट, 8 मिनट बाद चेतावनी वापस ली; एजेंसी ने मांगी माफी

'आतंक के नेटवर्क को जड़ से खत्म करेंगे' : IG कॉन्फ्रेंस में सीएम मोहन यादव बोले; 3 साल में 22 हजार पदों पुलिस में होगी भर्तियां

News Affair Team

Sat, Jun 13, 2026

भोपाल.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य पुलिस ने ऐसे संगठित नेटवर्क को ध्वस्त किया है, जो पाकिस्तान के इशारे पर भारत की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता था। उन्होंने साफ कहा कि भविष्य में भी पुलिस “बिलों में छिपे ऐसे तत्वों” को खोजकर बाहर निकालती रहेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित आईजी कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र के बाद मीडिया से बात करह रहे थे।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि भोपाल में हाल ही में हुई गिरफ्तारी, जिसमें पाकिस्तान हैंडलर्स से जुड़े संपर्क सामने आए हैं, यह दिखाता है कि पुलिस सतर्कता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की सोच रखने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां लगातार ऐसे नेटवर्क की पहचान कर रही हैं।

पुलिस के कामकाज की सराहना

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में मध्य प्रदेश पुलिस ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण और साइबर अपराधों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई प्रमुख हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने तकनीकी चुनौतियों के बीच खुद को आधुनिक बनाया है और अपराध नियंत्रण में बेहतर परिणाम दिए हैं।

भर्ती और पुलिस बल विस्तार पर बड़ा ऐलान

सीएम ने जानकारी दी कि राज्य में 8 साल बाद सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। अगले तीन वर्षों में लगभग 22,000 पुलिस पदों पर भर्ती की योजना है।

उन्होंने कहा कि हर साल नियमित भर्ती प्रक्रिया चलाकर पुलिस बल को मजबूत किया जाएगा ताकि कानून-व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सके।

“पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार जरूरी”

आईजी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता के साथ व्यवहार संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे जनता का भरोसा मजबूत हो।

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला सिंहस्थ 2028 न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए आस्था का बड़ा आयोजन होगा।

उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि इस आयोजन के दौरान सुरक्षा, व्यवस्था और सेवा भाव का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया जाए।

साइबर सुरक्षा और सामाजिक अपराधों पर फोकस

सीएम मोहन यादव ने साइबर अपराधों की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी, मानव तस्करी पर नियंत्रण और महिला-बाल सुरक्षा को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने धार्मिक स्थलों पर न्यायालय के निर्देशों के पालन को भी सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन