Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

23rd November 2026

ब्रेकिंग

दिल्ली में कहा था- हम बातचीत के लिए तैयार; थरूर का पलटवार- सिर पर बंदूक रखकर बात नहीं होगी

बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीने का वीडियो वायरल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी; कंपनी बोली- जांच रिपोर्ट पर आपत्ति

होटल के कमरे में पेट्रोल डालकर युवक ने लगाई आग; सोशल मीडिया वाली गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

मानस भवन के लिए ₹2 करोड़ का ऐलान; अरुण साव बोले- विकास के दम पर मांगेंगे वोट

जामुल में चुनाव से पहले ₹20 करोड़ के कामों की सौगात : मानस भवन के लिए ₹2 करोड़ का ऐलान; अरुण साव बोले- विकास के दम पर मांगेंगे वोट

News Affair Team

Mon, Nov 23, 2026

दुर्ग.

दिसंबर में प्रस्तावित नगर पालिका चुनाव से पहले जामुल में विकास कार्यों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। रविवार को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने यहां करीब 20 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मानस भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। साथ ही अधिकारियों को अगले दिन से ही निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।

साव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद जामुल को अब तक 54 करोड़ 26 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी जा चुकी है। इनमें सड़क, नाली, पेयजल सहित शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने वाले कार्य शामिल हैं।

विकास कार्यों के आधार पर चुनाव लड़ने की तैयारी

निकाय चुनाव को देखते हुए उप मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में पार्षदों के जरिए अध्यक्ष का चुनाव होता है। ऐसे में भाजपा के अधिक से अधिक पार्षदों को जिताना जरूरी है, ताकि नगर पालिका में पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने और इसी आधार पर चुनाव मैदान में उतरने की बात कही।

सोना खरीदने की अपील को बताया जनहित में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीदने को लेकर की गई अपील पर भी अरुण साव ने समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देशवासियों से जब भी कोई आग्रह करते हैं, उसके पीछे जनहित की भावना होती है। सोना खरीदने को लेकर किया गया आग्रह भी देश और जनता के हित में था। उन्होंने कहा कि इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही शहरों को पहचान

प्रदेश के नगरीय निकायों में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए साव ने कहा कि शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। नगरीय सुविधाओं में सुधार और बेहतर व्यवस्थाओं का ही परिणाम है कि छत्तीसगढ़ के शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार और पहचान मिल रही है।

कांग्रेस पर संविधान को लेकर साधा निशाना

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में रहते हुए अपने स्वार्थ के लिए संविधान को नुकसान पहुंचाने वाले नेता अब सत्ता से बाहर होकर संविधान की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता न तो संविधान को समझते हैं और न ही उसका पालन करते हैं। संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन