Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

23rd November 2026

ब्रेकिंग

दिल्ली में कहा था- हम बातचीत के लिए तैयार; थरूर का पलटवार- सिर पर बंदूक रखकर बात नहीं होगी

बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीने का वीडियो वायरल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी; कंपनी बोली- जांच रिपोर्ट पर आपत्ति

होटल के कमरे में पेट्रोल डालकर युवक ने लगाई आग; सोशल मीडिया वाली गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

मानस भवन के लिए ₹2 करोड़ का ऐलान; अरुण साव बोले- विकास के दम पर मांगेंगे वोट

शादी का दबाव बनाने पर बॉयफ्रेंड ने खुद को जिंदा जलाया : होटल के कमरे में पेट्रोल डालकर युवक ने लगाई आग; सोशल मीडिया वाली गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

News Affair Team

Mon, Nov 23, 2026

बिलासपुर.

गर्लफ्रेंड से शादी की बात पर विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने होटल के कमरे में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब घटना के करीब 10 महीने बाद पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी और इनकार करने पर उसे फंसाने की धमकी देती थी। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, बलरामपुर निवासी विकास गुप्ता (22) रायपुर की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। उसके पिता भटगांव में कॉन्स्टेबल हैं। वहीं सूरजपुर जिले के भटगांव की रहने वाली आकांक्षा सिदार (21) कोनी में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद उनके बीच प्रेम संबंध बन गए।

शादी को लेकर अक्सर होता था विवाद

जांच में सामने आया कि आकांक्षा विकास से शादी करना चाहती थी। वह लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। पुलिस के अनुसार, शादी से इनकार करने पर उसे फंसाने की धमकी भी दी जाती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

होटल में ठहरे थे दोनों, विवाद के बाद लगाई आग

27 जनवरी 2026 को विकास और आकांक्षा कोनी स्थित एक होटल में कमरा लेकर रुके थे। इसी दौरान शादी की बात पर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। आरोप है कि झगड़े के बाद विकास ने गुस्से में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के वक्त आकांक्षा भी कमरे में मौजूद थी।

रायपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

आग से विकास गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर रायपुर रेफर किया गया। यहां 1 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद कोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

10 महीने की जांच के बाद गिरफ्तारी

पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्यों और दोनों के बीच हुए विवाद की पड़ताल की। जांच में युवती की भूमिका सामने आने के बाद उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार, 21 नवंबर को आकांक्षा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन