Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

28th November 2026

ब्रेकिंग

4 शहरों के पुलिस कमिश्नर बदले, लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद तो मोहित अग्रवाल प्रयागराज भेजे गए

हाईकोर्ट का आदेश, नई मेरिट से दोबारा होगी मेंस और इंटरव्यू; 814 पदों पर भर्ती उलझी

अखिलेश से पूछा- 30 लाख नौकरियां कहां देंगे; 10 दिन में 50 हजार नियुक्तियों का वादा

अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना; 1231 पदों के लिए चुने जाएंगे जनप्रतिनिधि

पासपोर्ट में पिता का नाम और जन्मस्थान की जानकारी में गड़बड़ी का दावा; 30 नवंबर तक मांगा जवाब

UPPCS-2025 प्री का रिजल्ट फिर बनेगा : हाईकोर्ट का आदेश, नई मेरिट से दोबारा होगी मेंस और इंटरव्यू; 814 पदों पर भर्ती उलझी

News Affair Team

Fri, Nov 27, 2026

इलाहाबाद.

  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ओपन कैटेगरी में माइग्रेशन का लाभ देने का मामला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPCS-2025 की भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम संशोधित कर नए सिरे से मेरिट लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद अब मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया भी दोबारा करानी होगी।

जस्टिस मनीष कुमार निगम की बेंच ने आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की याचिका पर यह आदेश दिया। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि उनके अंक अनारक्षित वर्ग के अंतिम चयनित अभ्यर्थियों से अधिक थे, इसके बावजूद उन्हें ओपन कैटेगरी में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी के तहत ओपन कैटेगरी में स्थान देने की मांग की थी।

प्री का पेपर नहीं होगा दोबारा, पुराने अंकों से बनेगी मेरिट

अभ्यर्थियों के अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला के मुताबिक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रारंभिक परीक्षा दोबारा आयोजित नहीं होगी। आयोग पहले हो चुकी परीक्षा में अभ्यर्थियों को मिले अंकों के आधार पर संशोधित परिणाम तैयार करेगा।

नई मेरिट में पात्र आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ओपन कैटेगरी में शामिल करने पर विचार किया जाएगा। इसके बाद संशोधित परिणाम के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की नई सूची जारी होगी।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने उठाया था मेरिट का मुद्दा

याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में दलील दी थी कि ओपन कैटेगरी किसी विशेष जाति या वर्ग के लिए आरक्षित नहीं होती। इसमें सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के आधार पर चयनित होने का अवसर मिलना चाहिए।

उनका आरोप था कि सामान्य वर्ग के अंतिम चयनित अभ्यर्थी से अधिक अंक होने के बावजूद उन्हें आरक्षित श्रेणी में ही रखा गया। इससे वे ओपन कैटेगरी में मिलने वाले अवसर से वंचित रह गए। इसी आधार पर उन्होंने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम संशोधित करने की मांग की थी।

28 सितंबर को सुरक्षित रखा था फैसला, 27 नवंबर को सुनाया आदेश

इस मामले में हाईकोर्ट ने 28 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसी दिन UPPCS-2025 के इंटरव्यू भी शुरू हुए थे। उस समय कोर्ट ने आयोग को इंटरव्यू जारी रखने की अनुमति दी थी, लेकिन अंतिम परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी थी।

अब 27 नवंबर को अंतिम आदेश सुनाते हुए कोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दोबारा तैयार करने का निर्देश दिया है। इससे पहले हो चुकी चयन प्रक्रिया के आधार पर अंतिम चयन नहीं किया जा सकेगा।

814 पदों के लिए 6.26 लाख से ज्यादा आवेदन

UPPCS-2025 के जरिए प्रदेश में कुल 814 पदों पर भर्ती होनी है। इस परीक्षा के लिए 6,26,387 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 2,65,270 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपर में शामिल हुए थे।

प्री के पुराने परिणाम में 11,727 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। इनमें से 10,284 अभ्यर्थियों ने मेंस की परीक्षा दी। इसके बाद 2,297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया था।

आयोग को बताना होगा, कितने अभ्यर्थियों के अंक कटऑफ से ज्यादा थे

हाईकोर्ट ने आयोग से आरक्षण और मेरिट से जुड़े आंकड़ों का श्रेणीवार ब्योरा भी मांगा है। आयोग को यह स्पष्ट करना होगा कि आरक्षित वर्ग के कितने अभ्यर्थियों के अंक अनारक्षित वर्ग के अंतिम चयनित अभ्यर्थी से अधिक थे।

इसी जानकारी के आधार पर नई मेरिट सूची तैयार की जाएगी। संशोधित परिणाम में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा की प्रक्रिया दोबारा होगी। इसके बाद नए सिरे से इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही UPPCS-2025 का अंतिम परिणाम जारी हो सकेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन