Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

28th November 2026

ब्रेकिंग

4 शहरों के पुलिस कमिश्नर बदले, लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद तो मोहित अग्रवाल प्रयागराज भेजे गए

हाईकोर्ट का आदेश, नई मेरिट से दोबारा होगी मेंस और इंटरव्यू; 814 पदों पर भर्ती उलझी

अखिलेश से पूछा- 30 लाख नौकरियां कहां देंगे; 10 दिन में 50 हजार नियुक्तियों का वादा

अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना; 1231 पदों के लिए चुने जाएंगे जनप्रतिनिधि

पासपोर्ट में पिता का नाम और जन्मस्थान की जानकारी में गड़बड़ी का दावा; 30 नवंबर तक मांगा जवाब

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले : 4 शहरों के पुलिस कमिश्नर बदले, लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद तो मोहित अग्रवाल प्रयागराज भेजे गए

News Affair Team

Fri, Nov 27, 2026

लखनऊ.

  • योगी सरकार ने देर शाम जारी की ट्रांसफर लिस्ट

  • प्रयागराज-वाराणसी के कमिश्नर, अयोध्या-मुरादाबाद के SSP बदले

योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार को 28 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इस प्रशासनिक बदलाव में नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं। इसके अलावा 3 ADG, 4 DIG, 2 SSP और कई DCP-ADCP स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज भेजा गया है, जबकि नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह अब गाजियाबाद की जिम्मेदारी संभालेंगी। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को नोएडा और लखनऊ परिक्षेत्र की IG किरण एस को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

वहीं, प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को लखनऊ में ADG स्थापना की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल में अयोध्या और मुरादाबाद के SSP भी बदल दिए गए हैं।

4 बड़े शहरों के पुलिस कमिश्नर बदले

अधिकारी

पुरानी तैनाती

नई जिम्मेदारी

मोहित अग्रवाल

पुलिस कमिश्नर, वाराणसी

पुलिस कमिश्नर, प्रयागराज

लक्ष्मी सिंह

पुलिस कमिश्नर, गौतमबुद्धनगर

पुलिस कमिश्नर, गाजियाबाद

किरण एस

IG, लखनऊ परिक्षेत्र

पुलिस कमिश्नर, वाराणसी

जे. रविंदर गौड़

पुलिस कमिश्नर, गाजियाबाद

पुलिस कमिश्नर, गौतमबुद्धनगर

अयोध्या-मुरादाबाद के SSP की अदला-बदली

दो जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भी नई तैनाती दी गई है।

  • सतपाल: SSP मुरादाबाद से SSP अयोध्या बनाए गए।

  • डॉ. गौरव ग्रोवर: SSP अयोध्या से SSP मुरादाबाद भेजे गए।

पीयूष मोर्डिया ADG स्थापना बने, जोन स्तर पर भी बदलाव

  • पीयूष मोर्डिया: पुलिस कमिश्नर प्रयागराज से ADG स्थापना, लखनऊ।

  • रमित शर्मा: ADG बरेली जोन से ADG लखनऊ जोन।

  • प्रवीण कुमार: ADG लखनऊ जोन से ADG बरेली जोन।

  • प्रभाकर चौधरी: DIG अलीगढ़ परिक्षेत्र से DIG लखनऊ परिक्षेत्र।

  • अभिषेक सिंह: DIG सहारनपुर परिक्षेत्र से DIG आगरा परिक्षेत्र।

  • शैलेश कुमार पाण्डेय: DIG आगरा परिक्षेत्र से DIG अलीगढ़ परिक्षेत्र।

  • आशीष तिवारी: DIG तकनीकी सेवाएं, लखनऊ से DIG सहारनपुर परिक्षेत्र।

DCP और ADCP स्तर पर भी फेरबदल

  • कुलदीप सिंह गुनावत: DCP प्रयागराज से DCP कानपुर नगर।

  • दिनेश त्रिपाठी: DCP कानपुर नगर से DCP प्रयागराज।

  • पुनीत द्विवेदी: प्रतीक्षारत से ADCP गाजियाबाद।

  • नीतू: ADCP वाराणसी से ADCP लखनऊ।

  • अमित कुमावत: ADCP लखनऊ से ADCP आगरा।

10 अन्य IPS अफसरों को भी नई जिम्मेदारी

  • सुनीति: DCP गौतमबुद्धनगर से SP, पुलिस मुख्यालय लखनऊ।

  • आकाश तोमर: सेनानायक, 8वीं वाहिनी PAC बरेली से SP, डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद।

  • अमित कुमार: सेनानायक, 23वीं वाहिनी PAC मुरादाबाद से SP, EOW लखनऊ।

  • नरेंद्र कुमार सिंह: सेनानायक, 15वीं वाहिनी PAC आगरा से SP, PTC सीतापुर।

  • डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय: सेनानायक, 36वीं वाहिनी PAC वाराणसी से SP, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं।

  • त्रिभुवन सिंह: सेनानायक, 30वीं वाहिनी PAC गोंडा से SP, GRP मुख्यालय लखनऊ।

  • राजेश कुमार श्रीवास्तव: सेनानायक, 42वीं वाहिनी PAC प्रयागराज से SP, अभिसूचना मुख्यालय।

  • सुशील कुमार शुक्ला: सेनानायक, 20वीं वाहिनी PAC आजमगढ़ से SP, PTS गोरखपुर।

  • अजीत कुमार सिन्हा: सेनानायक, 33वीं वाहिनी PAC झांसी से SP, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लखनऊ।

  • प्रीति यादव: DCP गौतमबुद्धनगर से सेनानायक, 15वीं वाहिनी PAC आगरा।

3 अफसरों के दो दिन पुराने ट्रांसफर आदेश भी बदले

  • पुनीत द्विवेदी: लखनऊ में दो दिन पहले हुई तैनाती निरस्त कर ADCP गाजियाबाद बनाया गया।

  • नीतू: गौतमबुद्धनगर भेजने का आदेश रद्द कर ADCP लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई।

  • अमित कुमावत: गाजियाबाद का ट्रांसफर निरस्त कर ADCP आगरा बनाया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन