Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

11th February 2026

ब्रेकिंग

X, YouTube, Facebook और Snapchat को लगाना होगा लेबल

काशी में होंगे 7 फेरे, IPL के बाद बजेगी शहनाई; सियासत से बचने को गेस्ट लिस्ट छोटी

पुलिस से की गाली-गलौज, बोले-10 थानों के अफसरों को जानता हूं, तुम कौन हो मुझे रोकने वाले

जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह पर 14 राउंड चलीं गोलियां; 2 घायल, 6 संदिग्ध पकड़े गए

10 ग्राम सोना ₹1,19,352 और चांदी ₹1,45,728 प्रति किलो; जानिए क्यों बढ़े दाम, निवेश करें या नहीं

एशिया कप ट्रॉफी विवाद : मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी UAE बोर्ड को सौंपी; टीम इंडिया बिना ट्रॉफी लौटी भारत

स्पोर्ट्स डेस्क.

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच एशिया कप ट्रॉफी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, ACC प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी UAE क्रिकेट बोर्ड को सौंप दी है। अब यह तय होना बाकी है कि इसे भारत को किस प्रकार दिया जाएगा।

ट्रॉफी को लेकर क्यों हुआ विवाद?

28 सितंबर को भारत ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता था। लेकिन टीम इंडिया ने पाकिस्तान के गृहमंत्री और ACC चीफ नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

इसके बाद भारतीय खिलाड़ी केवल व्यक्तिगत अवॉर्ड लेकर मैदान से बाहर हो गए और ट्रॉफी नकवी के पास ही रह गई।

29 सितंबर को BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कहा कि यह मामला नवंबर में होने वाली ICC मीटिंग में उठाया जाएगा।

BCCI का ACC मीटिंग में विरोध

ACC की वार्षिक बैठक (AGM) में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और आशीष शेलार ने ट्रॉफी सौंपे जाने पर कड़ा एतराज जताया।

मीटिंग में तय हुआ कि भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान मिलकर इस विवाद का समाधान निकालेंगे।

विवादों में रहा एशिया कप 2025

यह एशिया कप शुरुआत से ही विवादों में रहा

  1. हैंडशेक विवाद : 14 सितंबर को टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाक कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से इनकार किया।

  2. मैच में देरी : 17 सितंबर को पाकिस्तान टीम UAE के खिलाफ मैच के लिए एक घंटे देर से पहुंची।

  3. हारिस रऊफ का इशारा : सुपर-4 में भारतीय फैंस के नारों पर रऊफ ने विवादित "6-0" का इशारा किया, जिस पर सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ।

भारत का दबदबापाकिस्तान पर लगातार जीत

भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में तीन बार भिड़े और तीनों बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की-

  • 14 सितंबर : भारत ने 7 विकेट से जीत

  • 21 सितंबर : भारत ने 6 विकेट से जीत

  • 28 सितंबर (फाइनल) : भारत ने 5 विकेट से जीत

टीम इंडिया भले ही ट्रॉफी हाथ में लेकर लौटी हो, लेकिन मैदान पर उसके दबदबे ने क्रिकेट फैंस को जश्न का मौका जरूर दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन