Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

11th February 2026

ब्रेकिंग

X, YouTube, Facebook और Snapchat को लगाना होगा लेबल

काशी में होंगे 7 फेरे, IPL के बाद बजेगी शहनाई; सियासत से बचने को गेस्ट लिस्ट छोटी

पुलिस से की गाली-गलौज, बोले-10 थानों के अफसरों को जानता हूं, तुम कौन हो मुझे रोकने वाले

जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह पर 14 राउंड चलीं गोलियां; 2 घायल, 6 संदिग्ध पकड़े गए

10 ग्राम सोना ₹1,19,352 और चांदी ₹1,45,728 प्रति किलो; जानिए क्यों बढ़े दाम, निवेश करें या नहीं

दशहरे पर राजा भैया का शस्त्र पूजन : सजाए 200 से ज्यादा देशी-विदेशी हथियार; पत्नी भानवी ने अवैध हथियारों का लगाया था आरोप

कुंडा.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बाहुबली विधायक राजा भैया (Raja Bhaiya News) एक बार फिर चर्चा में हैं। दशहरे (Vijayadashami 2025) के अवसर पर उन्होंने कुंडा स्थित अपने बेंती महल (Benti Mahal Kunda) में शस्त्र पूजा (Shastra Poojan) की। इस मौके पर करीब 200 से ज्यादा देशी-विदेशी हथियार टेबल पर सजाए गए थे। हथियारों में पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 बोर की बंदूकें, राइफल और थर्टी कार्बाइन शामिल थीं।

हर साल दशहरे पर राजा भैया अपने शस्त्रागार में रखे हथियारों की पूजा करते हैं। लेकिन इस बार खास बात यह रही कि उन्होंने अपने शस्त्र पूजन की तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक किए। माना जा रहा है कि यह कदम उन्होंने अपनी पत्नी भानवी सिंह (Bhanvi Singh News) के हालिया आरोपों का जवाब देने के लिए उठाया है।

भानवी सिंह ने लगाए थे गंभीर आरोप

18 सितंबर 2025 को राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने दावा किया था कि राजा भैया के पास अवैध हथियारों का जखीरा (Illegal Weapons Stockpile) है।

भानवी ने कहा था

"इन हथियारों में कुछ ऐसे हथियार भी हैं, जिनसे मास डिस्ट्रक्शन हो सकता है। यानी एक हमले में तमाम लोगों की जान जा सकती है। यह जन सुरक्षा और आंतरिक शांति के लिए खतरा है।"

भानवी सिंह ने यह भी आरोप लगाया था कि राजा भैया उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को चिट्ठी लिखकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीएमओ ने इस मामले को गृह मंत्रालय (Home Ministry) को जांच के लिए भेज दिया है।

अक्षय प्रताप और गोपाल जी का बचाव

राजा भैया के सबसे करीबी माने जाने वाले विधायक अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने भानवी सिंह के आरोपों को बेबुनियाद बताया था। उन्होंने कहा था
"राजा भैया क्यों अवैध हथियार रखेंगे? उनके यहां हर नौकर तक के पास लाइसेंस और असलहा है। सारे हथियार लीगल हैं। जिसे देखना है, वह दशहरे पर जाए।"

गोपाल जी ने यह भी दावा किया था कि भानवी सिंह द्वारा साझा की गई तस्वीरें एआई से बनाई गई फेक फोटो (AI Edited Fake Photos) हैं, क्योंकि भानवी सिंह पिछले 10 सालों से राजा भैया से अलग रह रही हैं।

भानवी सिंह का पलटवार

गोपाल जी के बयान के बाद 18 सितंबर को ही भानवी सिंह ने फिर से सोशल मीडिया पर राजा भैया के हथियारों की तस्वीरें शेयर कीं और कार्रवाई की मांग की।

24 सितंबर 2025 को उन्होंने एक और वीडियो शेयर करते हुए लिखा

"इतनी बड़ी मात्रा में खतरनाक अवैध हथियार एकत्र करने की पुख्ता सबूत सहित जानकारी देने पर भी जांच एजेंसियां हाथ पर हाथ धरकर क्यों बैठी हैं? क्या इस तरह के हथियार रखना किसी के लिए अनुमति योग्य है? क्या यह संगीन अपराध नहीं है? क्या जनता की सुरक्षा को खतरा नहीं है?"

उन्होंने योगी सरकार (Yogi Adityanath Govt), यूपी पुलिस और केंद्र सरकार से CBI जांच (CBI Inquiry Demand) की मांग की।

राजा भैया का जवाबशस्त्र पूजन सार्वजनिक कर दिया

दशहरे पर राजा भैया ने अपने शस्त्र पूजन की तस्वीरें और वीडियो जारी करके यह दिखाने की कोशिश की कि उनके पास मौजूद सारे हथियार लाइसेंसी (Licensed Weapons) हैं।

करीब 200 से ज्यादा हथियारों की कतार लगाकर पूजा करते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह उनका सीधा जवाब था भानवी सिंह के आरोपों पर।

भानवी और राजा भैया का विवाद कब से?

राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद कोई नया नहीं है।

·         नवंबर 2022: भानवी सिंह ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी।

·         जून 2025: उन्होंने पीएमओ में शिकायत कर राजा भैया पर अवैध हथियार रखने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

·         सितंबर 2025: सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो साझा कर उन्होंने इस विवाद को सार्वजनिक कर दिया।

भानवी का आरोप है कि राजा भैया का अवैध संबंध है, उन्होंने घरेलू हिंसा की और बच्चों की उपेक्षा की।

राजा भैया और भानवी सिंह के चार बच्चे हैं

·         दो बेटियां: राघवी और बृजेश्वरी

·         दो बेटे: शिवराज और बृजराज (जुड़वां)

दोनों बेटियां मां भानवी के साथ रहती हैं। बृजेश्वरी वकालत कर रही हैं, जबकि राघवी अमेरिका में पढ़ाई की तैयारी कर रही हैं।
दोनों बेटे पिता राजा भैया के साथ रहते हैं और राजनीति का अनुभव ले रहे हैं। 2025 में उन्होंने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक (Jansatta Dal Loktantrik) की सदस्यता भी ले ली है।

दशहरे पर शस्त्र पूजा की परंपरा

बीएचयू के एस्ट्रोलॉजी विभाग के प्रोफेसर विनय कुमार पांडे बताते हैं
"दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा प्राचीन काल से चली रही है। क्षत्रिय राजाओं द्वारा शौर्य और विजय के प्रतीक के रूप में अस्त्र-शस्त्र की पूजा की जाती थी।"

राजा भैया हर साल इस परंपरा का पालन करते हैं। लेकिन इस बार तस्वीरें और वीडियो जारी करना यह दिखाता है कि वे सीधे-सीधे पत्नी के आरोपों का जवाब देना चाहते थे।

राजनीतिक हलचल और आने वाले चुनाव

राजा भैया का नाम यूपी की राजनीति (UP Politics News) में हमेशा विवादों और ताकतवर छवि के कारण सुर्खियों में रहता है। भानवी सिंह के आरोपों और शस्त्र पूजन के वीडियो ने एक बार फिर कुंडा विधायक (Kunda MLA Raja Bhaiya) को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) में यह विवाद उनके राजनीतिक करियर पर असर डाल सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन