मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा की शादी के 5 महीने बाद मौत : पुराने रिश्तों के ताने से प्रेग्नेंसी विवाद तक; CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में पति-सास पर आरोप
News Affair Team
Thu, Aug 20, 2026
भोपाल.
मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में उनकी शादी से लेकर मौत तक के करीब पांच महीनों का सिलसिलेवार ब्यौरा सामने आया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, ट्विशा और समर्थ सिंह की मुलाकात फरवरी 2025 में ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। कुछ महीने बाद दोनों ने शादी कर ली, लेकिन शादी के बाद रिश्ते में तनाव बढ़ता गया।
CBI की चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि ट्विशा को पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह की ओर से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। पुराने रिश्तों, नौकरी, आर्थिक स्थिति और अंग्रेजी को लेकर कथित टिप्पणियों का भी चार्जशीट में जिक्र है। अप्रैल 2026 में ट्विशा की प्रेग्नेंसी सामने आने के बाद दंपती के बीच विवाद और बढ़ गया।

डेटिंग ऐप पर मुलाकात, दिसंबर में शादी
CBI के मुताबिक, ट्विशा और समर्थ की पहली मुलाकात फरवरी 2025 में ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। मार्च में ट्विशा ने अपने परिवार को समर्थ के साथ रिश्ते और शादी की इच्छा के बारे में बताया। दोनों परिवारों की सहमति के बाद दिसंबर 2025 में दोनों की शादी हुई। शादी के शुरुआती समय के बाद रिश्ते में तनाव बढ़ने का आरोप है।
पुराने रिश्तों को लेकर कथित तौर पर दिए ताने
चार्जशीट के अनुसार, शादी के बाद समर्थ ट्विशा के पुराने रिश्तों को लेकर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां करता था। CBI ने ऐसे बयानों और घटनाओं का उल्लेख किया है, जिनसे ट्विशा के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई।
जांच एजेंसी का आरोप है कि सास गिरिबाला सिंह से शिकायत करने पर भी ट्विशा को अपेक्षित सहयोग नहीं मिला और वह कथित तौर पर अपने बेटे का पक्ष लेती थीं।

प्रेग्नेंसी की खबर के बाद बढ़ा विवाद
CBI के मुताबिक, अप्रैल 2026 में ट्विशा की प्रेग्नेंसी सामने आई। 16 अप्रैल को उन्होंने वैवाहिक घर में प्रताड़ित किए जाने की बात बताई और गर्भपात की दवा लेने की जानकारी दी।
अगले दिन ट्विशा और समर्थ गर्भावस्था की पुष्टि के लिए हजेला अस्पताल पहुंचे। CBI के अनुसार, प्रेग्नेंसी अनियोजित थी और समर्थ ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी।
चार्जशीट में आरोप है कि 17 अप्रैल को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और इस दौरान ट्विशा के साथ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।
विवाद के बाद मायके चली गईं
जांच के मुताबिक, 17 अप्रैल को ट्विशा ससुराल छोड़कर राजस्थान स्थित अपने माता-पिता के पास चली गईं। उन्होंने अपनी मां को बताया था कि समर्थ के साथ विवाद के बाद उन्होंने घर छोड़ा है। CBI ने आरोप लगाया है कि लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के कारण ट्विशा परेशान थीं।
नौकरी और अंग्रेजी को लेकर भी कथित टिप्पणियां
चार्जशीट में ट्विशा के प्रोफेशनल जीवन का भी जिक्र है। वह मार्च 2025 में DADB कंपनी में ऑन-बोर्डिंग एंड कम्युनिकेशन मैनेजर के पद पर काम करने लगी थीं।
सितंबर 2025 में कंपनी का संचालन अस्थायी रूप से रुकने के बाद उनकी सैलरी का भुगतान नहीं हो सका था। CBI के अनुसार, इसी दौरान उन्हें नौकरी और आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव का सामना करना पड़ा। चार्जशीट में अंग्रेजी को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणियों का भी उल्लेख किया गया है।
12 मई की रात ससुराल में मिली थीं मृत
ट्विशा 12 मई 2026 की रात भोपाल स्थित ससुराल में मृत मिली थीं। मामले की जांच बाद में CBI को सौंपी गई।
CBI ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया है। दोनों के खिलाफ BNS की धाराओं 80(2), 85, 108 और 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। चार्जशीट में मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के साथ आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़े आरोपों का भी उल्लेख है।

इससे संबंधित ये खबरें भी पढ़ें...
ट्विशा शर्मा मौत केस : अब डिजीटल सबूतों पर जांच
CDR और CCTV सुरक्षित रखने को लेकर कोर्ट में दो आवेदन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन