Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

27th May 2026

ब्रेकिंग

प्रयागराज को CM योगी ने दी 400 करोड़ से ज्यादा की सौगात; 3 साल बेमिसाल पुस्तिका का किया विमोचन

बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों पर सख्ती तेज; शुभेंदु बोले-घुसपैठियों को जेल में रखकर रोटी नहीं खिलाएंगे

जीएडी के अधीन होगा कर्मचारी चयन मंडल; सड़क ठेकेदारों को डामर कीमतों पर राहत

सर्वर फेल होते ही छात्रों का हंगामा, कंप्यूटर तोड़े; हाईवे जाम किया, परीक्षा रद्द

दावा- देशभर में 19 लाख ट्रक खड़े; मालभाड़ा 15% तक बढ़ा

ट्विशा शर्मा मौत मामला : CBI की FIR के बाद जांच तेज; CDR और CCTV सुरक्षित रखने को लेकर कोर्ट में दो आवेदन

News Affair Team

Tue, May 26, 2026

भोपाल.

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले में जांच अब तेज हो गई है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने के लिए भोपाल जिला कोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की गई हैं। वहीं सीबीआई ने मामले में FIR दोबारा दर्ज कर जांच को नए सिरे से आगे बढ़ा दिया है।

कोर्ट में दायर आवेदनों पर मंगलवार (26 मई) को सुनवाई होनी है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

CDR और CCTV को लेकर कोर्ट में दो अलग याचिकाएं

मृतका ट्विशा के परिवार की ओर से अधिवक्ता अंकुर पांडे ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग करते हुए आवेदन दिया है। वहीं, आरोपी पक्ष की ओर से गिरिबाला सिंह ने सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने के लिए अलग याचिका दायर की है।

सोमवार को सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन पुलिस की रिपोर्ट अदालत में पेश नहीं हो सकी, जिसके चलते सुनवाई आगे बढ़ा दी गई। कोर्ट ने पुलिस को आवश्यक दस्तावेज दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है।

CBI ने FIR री-रजिस्टर की, दहेज हत्या का मामला दर्ज

सीबीआई टीम ने भोपाल पहुंचकर कटारा हिल्स थाने में दर्ज पुरानी FIR को री-रजिस्टर करते हुए ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जांच में 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने के आरोप सामने आए हैं, जिसके आधार पर दहेज हत्या की धाराएं जोड़ी गई हैं।

घर पर 2.5 घंटे पूछताछ, स्पॉट वेरिफिकेशन भी हुआ

सोमवार शाम करीब 7:30 बजे SIT टीम बागमुगालिया स्थित आवास पहुंची और आरोपी समर्थ सिंह व गिरिबाला सिंह से करीब ढाई घंटे पूछताछ की। इस दौरान मौके पर स्पॉट वेरिफिकेशन भी कराया गया।

सूचना में देरी पर भी जांच

मामले में यह भी जांच के दायरे में है कि पुलिस को सूचना देने में देरी क्यों हुई। सीबीआई संबंधित डॉक्टरों और शुरुआती रिपोर्ट तैयार करने वालों से भी पूछताछ करेगी।

परिजनों का आरोप है कि साक्ष्य प्रभावित करने की कोशिश की गई और समय पर पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

CBI FIR में सामने आए अहम बिंदु

CBI की FIR में कई गंभीर आरोप और तथ्य शामिल किए गए हैं-

  • 12 मई की रात ट्विशा की मौत फांसी लगाने से हुई बताई गई

  • पोस्टमॉर्टम में एंटेमॉर्टम हैंगिंग और चोटों के संकेत मिले

  • शादी 9 दिसंबर 2025 को हुई थी

  • 20 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप

  • मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप

  • गर्भधारण और गर्भपात को लेकर दबाव की बात

  • घटना के दिन कॉल पर विवाद और संदिग्ध बातचीत का आरोप

साक्ष्य छिपाने और जांच प्रभावित करने के आरोप

कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी मामला पहुंचा

इस केस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वतः संज्ञान लेते हुए टिप्पणी की है। कोर्ट ने मीडिया से संयम बरतने और न्याय प्रक्रिया को प्रभावित न करने की बात कही है।

वहीं हाईकोर्ट ने आरोपी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है।

पोस्टमॉर्टम दोबारा, अंतिम संस्कार 12 दिन बाद

24 मई को AIIMS भोपाल में दिल्ली AIIMS की टीम ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें परिजन मौजूद रहे।

फिलहाल पूरा मामला दहेज हत्या, साक्ष्य सुरक्षा और जांच में देरी जैसे गंभीर सवालों के इर्द-गिर्द घूम रहा है। आज की कोर्ट सुनवाई में कई अहम निर्देश आने की संभावना है।

ट्विशा शर्मा मौत केस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

ट्विशा शर्मा का मौत के 12 दिन बाद आज अंतिम संस्कार

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन