Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

15th October 2026

ब्रेकिंग

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

सुनील मित्तल बोले- 5 साल पहले किया था आवेदन, नेटवर्क भी तैयार

कुनकुरी और बालाछापर में 225 घर बनाने की योजना; EWS-LIG परिवारों को अनुदान भी

बाबा बर्फानी के पहले दर्शन : अमरनाथ की पवित्र गुफा में बना 7 फीट का शिवलिंग, सुरक्षा में तैनात जवानों ने किए दर्शन; यात्रा 3 जुलाई से

News Affair Team

Sat, May 23, 2026

श्रीनगर.

पवित्र अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें सामने आते ही श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ गया है। शनिवार को जारी तस्वीरों में बर्फ से बना शिवलिंग करीब 6 से 7 फीट ऊंचा दिखाई दे रहा है और धीरे-धीरे अपना पूर्ण आकार लेता नजर आ रहा है।

सबसे पहले सुरक्षा में तैनात जवानों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ ही इस साल की अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां और तेज हो गई हैं।

3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। यात्रा बालटाल-सोनमर्ग और पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग से संचालित होगी।

अब तक 3.6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बार यात्रियों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच सकती है।

रास्तों पर अब भी भारी बर्फ

यात्रा मार्ग पर कई जगह अब भी 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी हुई है। हालांकि सीमा सड़क संगठन (BRO) तेजी से ट्रैक बहाल करने में जुटा है।

बालटाल मार्ग पर करीब 9 किलोमीटर और नुनवान-पहलगाम मार्ग पर 8 किलोमीटर तक बर्फ हटाने का काम पूरा हो चुका है। ट्रैक को चौड़ा करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का काम भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि 15 जून तक दोनों रास्ते पूरी तरह तैयार कर दिए जाएंगे।

इस बार यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए इस बार टेंट की जगह प्री-फैब्रिकेटेड और फाइबर स्ट्रक्चर तैयार किए जा रहे हैं। इनमें अटैच्ड वॉशरूम, गर्म-ठंडे पानी और पैंट्री जैसी सुविधाएं होंगी।

प्रशासन का कहना है कि ये संरचनाएं खराब मौसम, बारिश और तापमान में अचानक गिरावट के दौरान ज्यादा सुरक्षित साबित होंगी।

संवेदनशील इलाकों में कैंप नहीं

बादल फटने और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने इस बार संवेदनशील क्षेत्रों को ‘नो-एंट्री जोन’ घोषित किया है। जोखिम वाले इलाकों में कैंप नहीं लगाए जाएंगे।

ग्रुप रजिस्ट्रेशन बंद

5 से 30 लोगों के समूह में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। हालांकि व्यक्तिगत और छोटे समूहों के लिए स्लॉट उपलब्ध रहने तक रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन