Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

28th August 2026

ब्रेकिंग

5 सदस्यीय समिति ने शुरू किया ड्राफ्ट पर काम; लोगों से ली जाएगी राय

CM साय ने किया शुभारंभ; चुने गए बच्चों को मिलेगी स्पेशल एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग; बेंगलुरु में शुभांशु शुक्ला से मुलाकात

11:30 बजे भरी उड़ान, 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास खेत में गिरा; 5 फीट की दीवार तोड़कर बिखरा मलबा

5 किलो से ज्यादा नहीं मिलेगी, 30 दिन में 35% बढ़े दाम; सरकार ने 10 लाख टन इंपोर्ट को दी मंजूरी

CM मोहन यादव ने सपत्नीक किया हवन-पूजन; बोले- नई पीढ़ी तक पहुंचेगा सनातन ज्ञान

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का दावा : एक्सेस नहीं कर पा रहे; पार्टी के इंस्टाग्राम पर 2.2 करोड़, X पर 2 लाख+ फॉलोअर्स

News Affair Team

Sat, May 23, 2026

नईदिल्ली.

सोशल मीडिया पर तेजी से उभरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने शनिवार को दावा किया कि उसका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। पार्टी ने सुबह X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

इसके कुछ घंटे बाद पार्टी ने एक और पोस्ट में आरोप लगाया कि उनकी वेबसाइट भी डाउन कर दी गई है। CJP का दावा है कि उनकी वेबसाइट पर 10 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके थे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग वाली ऑनलाइन पिटीशन पर 6 लाख से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए थे।

पार्टी ने X पर लिखा,

सरकार कॉकरोच से इतनी डरी हुई क्यों है? लेकिन यह तानाशाही रवैया युवाओं की आंखें खोल रहा है… कॉकरोच कभी नहीं मरते।

सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ा प्रभाव

इंस्टाग्राम पर दोपहर तक CJP के फॉलोअर्स 2 करोड़ 20 लाख पार पहुंच गए, जबकि X पर भी इसके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।

CJP के संस्थापक Abhijeet Deepke ने शुक्रवार को दावा किया था कि उन्हें व्हाट्सऐप पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कथित स्क्रीनशॉट भी साझा किए थे।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद

पूरा विवाद 15 मई को शुरू हुआ, जब भारत के मुख्य न्यायाधीश Surya Kant की एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सुनवाई के दौरान उन्होंने कुछ युवाओं को “कॉकरोच की तरह भटकने वाला” बताया था।

इसके बाद 16 मई को अभिजीत दीपके ने ऑनलाइन “Cockroach Janta Party” लॉन्च कर दी। देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और बेरोजगारी, पेपर लीक, महंगाई और युवा असंतोष जैसे मुद्दों को लेकर इसके पोस्ट तेजी से शेयर किए जाने लगे।

X अकाउंट भी हुआ था ब्लॉक

21 मई को CJP का पुराना X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। इसके बाद संगठन ने नया अकाउंट बनाया, जिसका नाम “Cockroach Is Back” रखा गया। बायो में लिखा गया— “Cockroach Don’t Die.”

ट्रेडमार्क को लेकर भी होड़

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम को लेकर अब ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन की होड़ भी शुरू हो गई है। अलग-अलग लोगों और संस्थाओं की ओर से राजनीतिक और सामाजिक सेवाओं की श्रेणी में ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल किए गए हैं।

कौन हैं अभिजीत दीपके

30 वर्षीय अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के संभाजीनगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटजिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पहले Arvind Kejriwal की Aam Aadmi Party के सोशल मीडिया कैंपेन से भी जुड़े रहे हैं। फिलहाल वे अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अचानक उभरी CJP अब सिर्फ एक वायरल पेज नहीं, बल्कि युवा असंतोष और डिजिटल राजनीति की नई बहस का हिस्सा बनती नजर आ रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन