Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

27th May 2026

ब्रेकिंग

प्रयागराज को CM योगी ने दी 400 करोड़ से ज्यादा की सौगात; 3 साल बेमिसाल पुस्तिका का किया विमोचन

बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों पर सख्ती तेज; शुभेंदु बोले-घुसपैठियों को जेल में रखकर रोटी नहीं खिलाएंगे

जीएडी के अधीन होगा कर्मचारी चयन मंडल; सड़क ठेकेदारों को डामर कीमतों पर राहत

सर्वर फेल होते ही छात्रों का हंगामा, कंप्यूटर तोड़े; हाईवे जाम किया, परीक्षा रद्द

दावा- देशभर में 19 लाख ट्रक खड़े; मालभाड़ा 15% तक बढ़ा

ईरान जंग का असर : CNG ₹2 प्रति किलो महंगी, अब तक ₹6 का इजाफा; 11 दिन में पेट्रोल-डीजल करीब ₹8 महंगा

News Affair Team

Tue, May 26, 2026

नईदिल्ली.

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखने लगा है। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के दाम पिछले दो हफ्तों में चौथी बार बढ़ाए गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने मंगलवार 26 मई से दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में CNG 2 रुपए प्रति किलो महंगी कर दी है। दिल्ली में कीमत 83.09 रुपए किलो पहुंच गई। अब तक 6 रुपए का इजाफा हो चुका है।

इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी जारी है। बीते 11 दिनों में पेट्रोल ₹7.40 और डीजल ₹7.52 प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है।

दिल्ली-NCR में CNG के नए रेट

नई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली और आसपास के शहरों में CNG के दाम इस प्रकार हैं

  • दिल्ली: ₹83.09 प्रति किलो

  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद: ₹91.70 प्रति किलो

  • गुरुग्राम: ₹88.12 प्रति किलो

15 दिन में CNG ₹6 महंगी

तारीख

बढ़ोतरी

15 मई

₹2

18 मई

₹1

23 मई

₹1

26 मई

₹2

लगातार हो रही बढ़ोतरी ने टैक्सी, ऑटो और निजी वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है।

पेट्रोल-डीजल भी लगातार महंगे

तेल कंपनियों ने 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा किया था। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गया है।

11 दिन में पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी

तारीख

पेट्रोल

डीजल

15 मई

₹3

₹3

19 मई

90 पैसे

90 पैसे

23 मई

87 पैसे

91 पैसे

25 मई

₹2.61

₹2.71

कई जिलों में पेट्रोल के दाम ₹109 प्रति लीटर तक पहुंच चुके हैं।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी इसकी मुख्य वजह है। ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ने से पहले क्रूड ऑयल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।

तेल कंपनियों पर बढ़ते आयात खर्च का दबाव है, जिसके चलते ईंधन कीमतों में लगातार संशोधन किया जा रहा है।

तेल कंपनियों को रोज 600 करोड़ का नुकसान

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियों को फिलहाल हर दिन करीब 600 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बनी रहीं तो आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

महंगाई का असर अब रोजमर्रा की चीजों पर भी

ईंधन महंगा होने का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में कई जरूरी सेवाएं और सामान भी महंगे हो सकते हैं—

  • ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सब्जी-फल के दाम बढ़ सकते हैं

  • किसानों की खेती लागत बढ़ेगी

  • बस, ऑटो और स्कूल वाहनों का किराया बढ़ सकता है

  • बाजार में सामान ढुलाई महंगी होने से रोजमर्रा की वस्तुओं पर असर पड़ेगा

भोपाल में बढ़ी CNG गाड़ियों की मांग

पिछले तीन साल में भोपाल में CNG वाहनों की बिक्री करीब 50% तक बढ़ी है। शोरूम संचालकों के मुताबिक रोजाना 10 से 15 CNG गाड़ियां बिक रही हैं। लोग बेहतर माइलेज और कम खर्च के कारण CNG विकल्प को पसंद कर रहे हैं।

नॉलेज पार्ट: क्या होती है CNG?

CNG यानी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस मुख्य रूप से मीथेन गैस से तैयार की जाती है। यह पेट्रोल और डीजल की तुलना में कम प्रदूषण फैलाती है।

प्राकृतिक गैस को जमीन के नीचे से निकालकर शुद्ध किया जाता है और फिर हाई प्रेशर में कंप्रेस कर सिलेंडरों में भरा जाता है। यही गैस वाहनों में ईंधन के रूप में इस्तेमाल होती है।

मई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल की फिर हो सकता है महंगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन