Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th October 2026

ब्रेकिंग

बेटियां दुर्गा-काली बनें, बुर्के वाली नहीं; सागर में लव जिहाद मुक्त बनाने की बात कही

अदिरा बोलीं- पिटाई से एक कान से सुनाई देना बंद हुआ; ऋतु ने कहा- नाखूनों से चेहरा खरोंचा

IED ब्लास्ट के 30 पीड़ित भी होंगे शामिल; अमित शाह वर्चुअली करेंगे संवाद

केंद्र से मिलेंगे ₹1.17 करोड़; 24 घंटे कॉल सेंटर, 198 स्कूल-आश्रमों की डिजिटल निगरानी

भारत में अशांति फैलाने, सरकार के काम में बाधा डालने के लिए दिया जा रहा; दीपके का इनकार

जशपुर में ₹51.48 करोड़ से बनेंगी 2 नई आवासीय कॉलोनियां : कुनकुरी और बालाछापर में 225 घर बनाने की योजना; EWS-LIG परिवारों को अनुदान भी

News Affair Team

Wed, Oct 14, 2026

जशपुर.

अपने घर का सपना देख रहे जशपुर जिले के लोगों के लिए दो नई आवासीय परियोजनाओं की तैयारी है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की अटल विहार योजना के तहत कुनकुरी के गिनाबहार और जशपुर नगर के बालाछापर में करीब ₹51.48 करोड़ की लागत से 225 आवास बनाने की योजना है। दोनों परियोजनाएं लगभग 14 एकड़ जमीन पर विकसित होंगी। इनमें आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए भी बड़ी संख्या में मकान प्रस्तावित हैं।

कुनकुरी परियोजना के लिए ₹17.15 करोड़ और बालाछापर परियोजना के लिए ₹34.32 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं में आवास के साथ सड़क, हरियाली, सुरक्षा और दूसरी बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है।

गिनाबहार में 97 घर, EWS-LIG को मिलेगा अनुदान

कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गिनाबहार में करीब 7 एकड़ जमीन पर आवासीय कॉलोनी विकसित की जाएगी। यहां 97 आवास प्रस्तावित हैं। इनमें 91 मकान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के परिवारों के लिए निर्धारित हैं।

योजना के तहत पात्र EWS हितग्राहियों को ₹80 हजार और LIG हितग्राहियों को ₹40 हजार का अनुदान देने का प्रावधान बताया गया है। इससे पात्र परिवारों को घर खरीदने में आर्थिक मदद मिलेगी।

गिनाबहार की यह कॉलोनी कुनकुरी-बगीचा मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से करीब 2 किलोमीटर दूर होगी। परिसर में आंतरिक सड़कें, जल निकासी, सुरक्षा और हरित क्षेत्र जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

बालाछापर में 128 आवास, दुकानें और गार्डन भी

जशपुर नगर के ग्राम बालाछापर में करीब 7 एकड़ भूमि पर दूसरी आवासीय कॉलोनी विकसित करने की योजना है। यहां 128 आवासों के साथ व्यावसायिक दुकानों का निर्माण भी प्रस्तावित है।

आवासों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है:

  • EWS: 38 आवास

  • LIG: 55 आवास

  • जूनियर MIG: 4 आवास

  • MIG: 20 आवास

  • HIG: 11 आवास

यह परिसर रायगढ़ रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से करीब 200 मीटर दूर विकसित किया जाएगा। योजना में बस स्टॉप, सामुदायिक भवन, बॉक्स क्रिकेट, गार्डन, बच्चों के लिए प्ले एरिया और व्यावसायिक दुकानें जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

सभी 33 जिलों में आवासीय योजनाओं के विस्तार की तैयारी

राज्य सरकार की योजना छोटे शहरों और विकासखंड स्तर तक व्यवस्थित आवासीय सुविधाएं पहुंचाने की है। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल प्रदेश के सभी 33 जिलों में आवासीय योजनाओं के विस्तार पर काम कर रहा है।

मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव के मुताबिक, इन परियोजनाओं में अलग-अलग आय वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवास और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। उद्देश्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवासीय परिसर उपलब्ध कराना है।

महुआटोली, कडोरा और पत्थलगांव में भी योजनाएं

जशपुर जिले में आवासीय योजनाओं के विस्तार के लिए महुआटोली, कडोरा और पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम मदनपुर में भी काम आगे बढ़ाने की तैयारी है।

कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चौरे के अनुसार, ग्राम मदनपुर की आवासीय योजना के लिए बुकिंग प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। प्रथम चक्र की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन