Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

29th May 2026

ब्रेकिंग

Meta के ‘Plus Version’ को लेकर फैला भ्रम; जानिए क्या है सच्चाई

IHM रायपुर का समर कलिनरी बूटकैंप 8 जून से; मिलेगी प्रैक्टिल ट्रेनिंग भी

ESIC के मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित; 21 जून आवेदन की बढ़ी तारीख

बेमेतरा MLA मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में करेंगे शादी; 31 मई को होगा आयोजन

तेल, पैकेजिंग और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों का दबाव; कंपनियां कर सकती हैं ‘श्रिंकफ्लेशन’

इजराइल ने गाजा जा रहे 13 जहाज रोके : ग्रेटा थनबर्ग सहित 150 कार्यकर्ता हिरासत में; राहत सामग्री से लदे 30 जहाज अभी भी रास्ते में

News Affair Team

Thu, Oct 2, 2025

गाजा / येलुशलम.

इजराइल ने बुधवार रात गाजा की ओर जा रहे मानवीय सहायता अभियान सुमुद फ्लोटिला के 13 जहाजों को रोक लिया। यह फ्लोटिला 47 जहाजों का था, जो इजराइल की नाकाबंदी तोड़कर गाजा तक राहत सामग्री पहुंचाने की कोशिश कर रहा था।

इस कार्रवाई में 37 देशों के 150 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग भी शामिल हैं। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि सभी जहाज सुरक्षित बंदरगाह पर लाए गए हैं और हिरासत में लिए गए लोग सुरक्षित हैं।

30 जहाज अब भी गाजा की ओर

फ्लोटिला के प्रवक्ताओं ने बताया कि अब तक 13 जहाज रोके जा चुके हैं, लेकिन करीब 30 जहाज अब भी समुद्र में हैं और गाजा पहुंचने की कोशिश में हैं।
प्रवक्ता सैफ अबुकेशेक ने कहा कि रात 8:30 बजे (गाजा समयानुसार) कई जहाजों को इजराइली फोर्स ने घेरकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद कई जहाजों से संपर्क टूट गया है।

तुर्की, दक्षिण अफ्रीका और यूरोप के देशों ने जताई नाराजगी

·         तुर्की ने इस कार्रवाई को आतंकवाद जैसा कृत्य बताया और कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है।

·         दक्षिण अफ्रीका ने संयम बरतने और बेड़े में शामिल निहत्थे कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

·         ग्रीस और इटली ने इजराइल से सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

·         इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने फ्लोटिला को यात्रा रोकने की अपील की, ताकि गाजा शांति वार्ता को नुकसान पहुंचे।

·         स्पेन के पीएम पेद्रो सांचेज ने कहा कि ये कार्यकर्ता इजराइल के लिए कोई खतरा नहीं हैं और उम्मीद जताई कि इजराइल इन्हें किसी खतरे में नहीं डालेगा।

दूसरी बार हिरासत में ली गईं ग्रेटा थनबर्ग

ग्रेटा थनबर्ग को इजराइल ने इस साल दूसरी बार हिरासत में लिया है। इससे पहले जून 2025 में वे मेडलीन नामक जहाज से गाजा पहुंचने की कोशिश कर रही थीं। तब इजराइल ने जहाज को कब्जे में लेकर ग्रेटा और उनके 11 साथियों को हिरासत में लिया था और फिर विमान से वापस भेज दिया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन