Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

17th October 2026

ब्रेकिंग

अब 6 से 11 नवंबर तक 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज; संशोधित आदेश जारी

लंदन कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा, नशे की लत के इलाज का आदेश

प्रतिमा और पूरा पंडाल जला; लकड़ी का मंदिर कुछ ही देर में खाक, वजह की जांच जारी

17 अक्टूबर से स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन; 18 अक्टूबर तक चॉइस लॉक करने का समय

दुर्ग संभाग में 118 परियोजनाएं, 1,349 किमी नहरें; 42 हजार से अधिक किसानों को मिला लाभ

अमित शाह समेत बड़े नेताओं-अफसरों पर आपत्तिजनक पोस्ट : रायपुर में 2 Instagram अकाउंट के खिलाफ FIR; पुलिस खंगाल रही सोशल मीडिया रिकॉर्ड

News Affair Team

Fri, Aug 21, 2026
  • शिकायत में आरोप- पोस्ट और वीडियो से छवि खराब करने की कोशिश; अकाउंट चलाने वालों की पहचान में जुटी पुलिस

रायपुर.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के कुछ अधिकारियों समेत कई लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट शेयर करने का मामला सामने आया है। रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि Instagram के cg_motu_patlu_18 और cg_motu_patlu_1257 नाम के अकाउंट से लगातार ऐसे पोस्ट और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें नेताओं, अधिकारियों और अन्य लोगों को लेकर कथित तौर पर अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं।

अमित शाह के वीडियो पर भी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी

श्याम नगर तेलीबांधा निवासी शिकायतकर्ता अमन यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि दोनों अकाउंट से छत्तीसगढ़ की जनता, समाज और प्रशासन से जुड़े लोगों को लेकर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही है।

शिकायत में कहा गया है कि इन अकाउंट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कुछ अधिकारियों के वीडियो भी शेयर किए गए। आरोप है कि वीडियो के साथ ऐसी टिप्पणियां की गईं, जिनसे संबंधित लोगों की छवि प्रभावित करने और उनके बारे में गलत या भ्रामक जानकारी फैलाने की कोशिश की गई।

‘आलोचना अधिकार है, लेकिन झूठी पोस्ट अलग मामला’

शिकायतकर्ता ने पुलिस से कहा कि किसी व्यक्ति की आलोचना करना या उसके काम पर सवाल उठाना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा है। लेकिन जानबूझकर झूठी, भ्रामक, अश्लील या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का मामला अलग है। उन्होंने दोनों Instagram अकाउंट की गतिविधियों की जांच करने, संचालकों की पहचान करने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस खंगाल रही पोस्ट, वीडियो और अकाउंट की गतिविधियां

सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन के मुताबिक, शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की गतिविधियों की जांच कर रही है।

जांच में पोस्ट और वीडियो की सामग्री, अकाउंट संचालकों की पहचान और सोशल मीडिया पर कंटेंट के प्रसार से जुड़े तथ्यों को देखा जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन